मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 91 प्रत्याशियों की लिस्ट: अयोध्या से वेदप्रकाश और शलभ मणि त्रिपाठी को देवरिया से मिला टिकट

नई दिल्ली: भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 91 प्रत्याशियों की 7वीं लिस्ट जारी की है। लिस्ट में 13 मंत्री हैं। कुंडा से सिंधुजा मिश्रा को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में 9 महिला…

यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 91 प्रत्याशियों की लिस्ट: अयोध्या से वेदप्रकाश और शलभ मणि त्रिपाठी को देवरिया से मिला टिकट
यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 91 प्रत्याशियों की लिस्ट: अयोध्या से वेदप्रकाश और शलभ मणि त्रिपाठी को देवरिया से मिला टिकट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 91 प्रत्याशियों की 7वीं लिस्ट जारी की है। लिस्ट में 13 मंत्री हैं। कुंडा से सिंधुजा मिश्रा को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में 9 महिला प्रत्याशी हैं। महिलाओं में 4 ब्राह्मण, 4 SC और 1 ठाकुर वर्ग से हैं। इनके अलावा योगी के मीडिया सलाहकार शलभमणि को देवरिया से टिकट दिया गया है। इसके अलावा एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए प्रियंका गांधी के सलाहकार टीम के सदस्य और पूर्व सांसद राकेश सचान को भोगनीपुर से टिकट दिया गया है।



91 की सूची में 17 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा गया है। भाजपा की लिस्ट में गोंडा के करनैलगंज विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक रहे अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का टिकट कटा है। लल्ला भैया 6 बार के विधायक रहे हैं। मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का कैसरगंज से टिकट काट कर उनके बेटे को दिया गया है। उधर, राज्यमंत्री श्रीराम चौहान की सीट बदल दी गई है। अब वह धनघटा की जगह खजनी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले भाजपा ने मंगलवार को 9 प्रत्याशियों का ऐलान किया था। अब तक 295 प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है।



पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल को फिर से बहराइच सदर सीट से टिकट मिला है। इलाहाबाद दक्षिण से नंद कुमार नंदी को टिकट मिला है। जबकि इलाहाबाद पश्चिम से सिद्धार्थनाथ सिंह को टिकट दिया गया है। डुमरियागंज से राघवेंद्र प्रताप सिंह को उतारा गया है। राघवेंद्र हाल ही में भाजपा में आए आरपीएन सिंह के करीबी हैं।



अयोध्या से वेदप्रकाश गुप्ता, गोंडा से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण को टिकट दिया गया है। वहीं, बहराइच में कैसरगंज सीट से सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के बेटे गौरव वर्मा को उतारा गया है। यह सीट मुकुट की थी।




देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

विधानसभाप्रत्याशी
मेहनगरमंजू सरोज
बेल्थरा रोडछट्टू राम
रसड़ाबब्बन राजभर
सिकन्दरपुरसंजय यादव
फेफनाउपेंद्र तिवारी
बदलापुररमेश चन्द्र मिश्रा
जौनपुरगिरीश चन्द्र यादव
जफराबादडॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह
केराकतदिनेश चौधरी
जमानियांसुनीता परीक्षित सिंह
पट्टीराजेंद्र प्रताप सिंह मोती
मंझनपुरलाल बहादुर
फाफामऊगुरुप्रसाद मौर्य
फूलपुरप्रवीण कुमार पटेल
मेजानीलम करवरिया
इलाहाबाद पश्चिमसिद्धार्थ नाथ सिंह
इलाहाबाद दक्षिणनंद कुमार गुप्ता नंदी
कोरांवआरती कोल
कुरसीसाकेन्द्र प्रताप वर्मा
राम नगरशरद कुमार अवस्थी
बाराबंकीअरविंद मौर्य
जैदपुरअमरीश रावत
दरियाबादसतीश चंद्र शर्मा
रूदौलीराम चंद्र यादव
हैदरगढ़दिनेश रावत
मिल्कीपुरबाबा गोरखनाथ
बीकापुरडॉ. अमित सिंह चौहान
अयोध्यावेद प्रकाश गुप्ता
गोसाईगंजआरती तिवारी
जलालपुरसुभाष राय
बलहासरोज सोनकर
मटेराअरुण वीर सिंह
महसीसुरेश्वर सिंह
बहराइचअनुपमा जायसवाल
पयागपुरसुभाष त्रिपाठी
कैसरगंजगौरव वर्मा
भिन्गापदमसेन चौधरी
श्रावस्तीराम फेरन पाण्डेय
तुलसीपुरकैलाश नाथ शुक्ला
गैसड़ीशैलेश कुमार सिंह
उतरौलाराम प्रताप शशिकांत वर्मा
बलरामपुरपल्टूराम
मेहनौनविनय कुमार द्विवेदी
गोण्डाप्रतीक भूषण सिंह
कटरा बाजारबावन सिंह
करनैलगंजअजय कुमार सिंह
तरबगंजप्रेम नारायण पाण्डेय
मनकापुररमापति शास्त्री
गौराप्रभात कुमार वर्मा
कपिलवस्तुश्याम धनी राही
बनसीजय प्रताप सिंह
इटवाडॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी
डुमरियागंजराघवेंद्र प्रताप सिंह
हरैयाअजय कुमार सिंह
कप्तानगंजचंद्र प्रकाश शुक्ला
बस्ती सदरदयाराम चौधरी
महादेवारवि कुमार सोनकर
खलीलाबादअंकुर राज तिवारी
धनघटागणेश चन्द्र चौहान
फरेन्दाबजरंग बहादुर सिंह
पनियाराज्ञानेंद्र सिंह
कैम्पियारगंजफतेह बहादुर सिंह
पिपराईचमहेंद्र पाल सिंह
सहजनवाप्रदीप शुक्ला
खजनीश्रीराम चौहान
बांसगांवविमलेश पासवान
चिल्लूपारराजेश त्रिपाठी
फाजिलनगरसुरेंद्र कुशवाहा
कुशीनगरपीएन पाठक
हाटामोहन वर्मा
रुद्रपुरजयप्रकाश निषाद
देवरियाशलभ मणि त्रिपाठी
पथरदेवासूर्य प्रताप साही
रामपुर कारखानासुरेंद्र चौरसिया
बरहजदीपक मिश्रा
गोपालपुरसत्येन्द्र राय
आजमगढ़अखिलेश मिश्रा गुड्डू
निजामाबादमनोज यादव
दीदारगंजडॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा
लालगंजनीलम सोनकर
बिसवांनीलम वर्मा
तिलोईमयंकेश्वर सिंह
सलोनअशोक कोरी
सरेनीधीरेंद्र बहादुर सिंह
जगदीशपुरसुरेश पासी
कादीपुरराजेश गौतम
भोगनीपुरराकेश सचान
तेंदुआरीरमाकेश निषाद
रामपुर खासनागेंद्र प्रताप सिंह
बाबागंजकेशव पासी
कुंडासिंधुजा मिश्रा



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-modi-govt-attacked-the-interests-of-the-army-and-soldiers-says-prithviraj-chavan


7 चरणों में होगा यूपी विधानसभा चुनाव, 10 मार्च को काउंटिंग

यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी| यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा, जिसमें कुल 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा| इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा जिसमें राज्य की 55 सीटों पर वोटिंग होगी, तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा, चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और सातवें फेज में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान किया जाएगा|



https://www.thevirallines.net/prayagraj-news-uttar-pradesh-priyanka-gandhi-calls-brutal-beating-of-students-in-prayagraj-extremely-condemnable




https://www.thevirallines.net/basti-news-uttar-pradesh-congress-gave-ticket-to-devendra-kumar-srivastava-from-basti-sadar-assembly-constituency






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।