मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

योगी अपनी पार्टी के गुंडों का नाम कहीं 'शांतिदूत' न रख दें: इटावा SP सिटी के 'भाजपा वाले ईंटा, पत्थर और बम लेकर आए थे' बयान पर प्रियंका गांधी

इटावा: उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर घमासान जारी है। उत्तर प्रदेश के 476 प्रखंडों में आज ब्लॉक प्रमुख के चुनाव हो रहे हैं| इस दौरान कई जगहों से मारपीट, झड़प, हिंसा, फायरिंग बमबाजी की खब…

योगी अपनी पार्टी के गुंडों का नाम कहीं 'शांतिदूत' न रख दें: इटावा SP सिटी के 'भाजपा वाले ईंटा, पत्थर और बम लेकर आए थे' बयान पर प्रियंका गांधी
योगी अपनी पार्टी के गुंडों का नाम कहीं 'शांतिदूत' न रख दें: इटावा SP सिटी के 'भाजपा वाले ईंटा, पत्थर और बम लेकर आए थे' बयान पर प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

इटावा: उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर घमासान जारी है। उत्तर प्रदेश के  476 प्रखंडों में आज ब्लॉक प्रमुख के चुनाव हो रहे हैं| इस दौरान कई जगहों से मारपीट, झड़प, हिंसा, फायरिंग बमबाजी की खबरें सामने आई है| वही,''इटावा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर जमकर बवाल हुआ| बढ़पुरा ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं की तरफ से एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की गई। खबर ये भी है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी को थप्पड़ मार दिया। इस दौरान पुलिस की तरफ से आंसू गैस की फायरिंग भी की गई। 



इटावा जिले के बढ़पुरा ब्लाक प्रमुख के चुनाव में मतदान को लेकर हो रहे उपद्रव के बीच पहुंचे एसपी सिटी प्रशांत कुमार को किसी ने थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्सायी पुलिस ने कई राउंड हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़े। बवाल के चलते एक घंटे तक मतदान भी प्रभावित रहा। भाजपा विधायक सरिता भदौरिया के सामने SP सिटी ने हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं को हटवाने की गुहार लगाई|



भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हुई झड़प के बाद इटावा SP सिटी ने फोन पर बात करते हुए “BJP वाले बम लेकर आए हैं, मुझे थप्पड़ भी मारा| भाजपा विधायक और ज़िला अध्यक्ष बम लेकर आए हैं| हालात को नियंत्रण में लाने के लिए स्पेशल पुलिस बुलाई गई और भाजपा सदर विधायक सरिता भदौरिया और जिला अध्यक्ष के साथ पुलिस की कहासुनी हो गई। 



यूपी ब्लाक प्रमुख चुनाव हुई हिंसक घटनाओं को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने CM योगी पर करारा हमला बोला है| इटावा SP सिटी के "भाजपा वाले ईंटा, पत्थर और बम लेकर भी आए थे' बयान पर CM योगी पर तंज कसते हुए प्रियंका गांधी ने कहा,'सीएम साहब अपनी पार्टी के इन गुंडों का नाम कहीं 'शांतिदूत' न रख दें।




,''"भाजपा वाले ईंटा, पत्थर और बम लेकर भी आए थे"- पुलिस अधिकारी, इटावा

सीएम साहब अपनी पार्टी के इन गुंडों का नाम कहीं 'शांतिदूत' न रख दें: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी



चंदौली हुई हिंसक झड़प पर प्रियंका गांधी ने कहा,''ये जंगलराज नहीं तो क्या है? चुनाव के नाम पर गुंडातंत्र चल रहा है। खुलेआम भाजपा के झंडे लगी गाड़ियों में बम, हथियार और गुंडे भर-भर के हिंसा के लिए लाए जा रहे हैं।



उन्नाव की घटना पर प्रियंका गांधी ने कहा,'''यूपी के सीएम साहब कहते थे कि "गुंडे प्रदेश छोड़ चुके हैं", लेकिन उनके शासन का 'चमत्कार' देखिए कि प्रशासन खुद गुंडई पर उतर आया है और भाजपा के गुंडों के साथ मिलकर पत्रकारों को पीट रहा है। इन चुनावों में भाजपा सरकार की कलई खुल गई है। पूरा जंगलराज है।




इटावा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा: बोले SP सिटी- BJP वाले बम लेकर आए हैं, मुझे भी पीटा, बम लेकर आए हैं BJP विधायक और ज़िला अध्यक्ष

https://www.thevirallines.net/etawah-news-uttar-pradesh-violence-in-badhpur-block-pramukh-chunav-bjp-workers-slap-sp-city





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।