इटावा: उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर घमासान जारी है। इस बीच इटावा से ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर हिंसा की खबरें सामने आ रही है|बढ़पुरा ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं की तरफ से एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की गई। खबर ये भी है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी को थप्पड़ मार दिया। इस दौरान पुलिस की तरफ से आंसू गैस की फायरिंग भी की गई।
इटावा के बढ़पुरा ब्लॉक में प्रमुख चुनाव को लेकर हो रहे मतदान के बीच कई राउंड फायरिंग चलने की खबर है| हालात को नियंत्रण में लाने के लिए स्पेशल पुलिस बुलाई गई और भाजपा सदर विधायक सरिता भदौरिया और जिला अध्यक्ष के साथ पुलिस की कहासुनी हो गई। SP सिटी प्रशांत कुमार की पिटाई की सूचना|
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हुई झड़प के बाद इटावा SP सिटी प्रशांत कुमार ने अपने अधिकारियों को बताया,''“BJP वाले बम लेकर आए हैं, मुझे थप्पड़ भी मारा| भाजपा विधायक और ज़िला अध्यक्ष बम लेकर आए हैं| SSP इटावा ने, कहा इटावा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान कुछ लोगों ने फ़ायरिंग और पत्थरबाजी की।
SSP इटावा ने बताया, "कुछ लोग वोटिंग केंद्र के नजदीक आ गए। पुलिस ने उन्हें रोका तो उन्होंने फ़ायरिंग और पत्थरबाजी शुरू की। एक व्यक्ति ने SP को थप्पड़ भी मारा। हम मामले की जांच कर रहे हैं।"