Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

अखिलेश के 'अबकी बार 400 पार' नारे पर नक़वी ने मारा ताना, बोले- 20 सालों तक कोई वैकेंसी है नहीं, सियासी सेहत के लिए हानिकारक है गलतफहमी

  • by: news desk
  • 02 September, 2021
अखिलेश के 'अबकी बार 400 पार' नारे पर नक़वी ने मारा ताना, बोले- 20 सालों तक कोई वैकेंसी है नहीं, सियासी सेहत के लिए हानिकारक है गलतफहमी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने  गुरुवार को एक बार फिर यूपी विधानसभा चुनाव में चार सौ सीटें जीतने का दावा किया है। अखिलेश यादव के 'चार सौ सीटें जीतने' के दावे पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने फिल्मी अंदाज में पलटवार करते हुए कहा,'उत्तर प्रदेश में 20 सालों तक मुख्‍यमंत्री के लिए कोई वैकेंसी है नहीं...गलतफहमी राजनीतिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है|



यूपी के पूर्व CM अखिलेश यादव के बयान कि समाजवादियों ने कहा है इस बार 400 पार पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा,,' 'खुशफहमीं में किसी को ऐतराज नहीं हो सकता, गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश और देश में 20 सालों तक कोई वैकेंसी है नहीं। गलतफहमी सियासी सेहत के लिए नुकसानदेय होती है|



दरअसल,''जनवादी जनक्रांति यात्रा के संपन्न होने पर सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ,''यह यात्रा जिन-जिन जनपदों से होकर निकली हैं वहां पर भाजपा का सफाया हो जाएगा। इसलिए समाजवादियों ने कहा है कि इस बार 400 पार। 



' ‘भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ‘ जनवादी जनक्रांति यात्रा' के समापन समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता में भाजपा के प्रति बहुत गुस्सा है। वह एक दिन भी भाजपा को सत्ता में नहीं देखना चाहती है। चारों ओर भाजपा हटाओ का शोर है। समाज का हर वर्ग परेशान है। भाजपा का सफाया तय है। इसलिए इस बार 400 पार की विधानसभा में संख्या का नारा सामयिक है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल की किसान-नौजवान-पटेल यात्रा, महान दल की श्री केशव मौर्य के नेतृत्व में निकली ‘जनाक्रोश यात्रा,‘ श्री प्रदीप यादव के नेतृत्व में अधिवक्ता सभा की ‘संविधान बचाओ, संकल्प यात्रा‘ श्री इन्द्रजीत सरोज 01 सितम्बर से 10 सितम्बर तक जन सम्पर्क कार्यक्रम कर रहे हैं। इन यात्राओं से उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का संदेश गया है। जिन-जिन जनपदों से ये यात्राएं निकली है, वहां भाजपा का सफाया तय है। सन् 2022 में भाजपा को ये यात्राएं हटाकर ही दम लेंगी। 




यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। उनकी आय दुगनी करने का वादा पूरा नहीं हुआ, मंहगाई जरूर दुगनी हो गई है। घरेलू ईंधन गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं, महिलाओं का घर चलाना मुश्किल हो गया है। डीजल-पेट्रोल महंगा हो गया है। भाजपा के एक मंत्री का कहना है कि वे मिलावट नहीं कर पाए इसलिए सरसों का तेल महंगा हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने खाद की बोरी में खाद में 5 किलो की कमी कर दी। पर दाम वही रखे। भाजपा गैस सिलेंडर में भी गैस कम कर सकती है। 




अखिलेश यादव ने कहा कि कहा गया था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार मिट जाएगा, भ्रष्टाचार कहां खत्म हुआ। भ्रष्टाचार पर कहीं रोक नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो नहीं दिया जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) नेताओं, कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी पूरा सम्मान देगी। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। 



जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ0 संजय सिंह चौहान ने कहा कि उनकी जनवादी जनक्रांति यात्रा पूर्वांचल के डेढ़ दर्जन जिलों में गई है। चौहान समाज अब पूरी तरह सपा के साथ है। वह किसी भी तरह भाजपा से गुमराह नहीं होगा। हम सब विधानसभा चुनावों में सपा को जिताएंगे और 2022 में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।






आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन