Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

सीतापुर अस्थाई जेल से रिहा हुईं प्रियंका गांधी, सोमवार सुबह से गेस्ट हाउस के बाहर डटे हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का किया अभिवादन

  • by: news desk
  • 06 October, 2021
सीतापुर अस्थाई जेल से रिहा हुईं प्रियंका गांधी,  सोमवार सुबह से गेस्ट हाउस के बाहर डटे हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का किया अभिवादन

सीतापुर:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सीतापुर के गेस्ट हाउस के बाहर पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। राहुल गांधी लगभग पांच बजे सीतापुर के उस गेस्ट हाउस में पहुंचे जहां प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर रखा गया था। इसके बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को रिहा किया गया| सीतापुर अस्थाई जेल से बाहर आने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोमवार सुबह से गेस्ट हाउस के बाहर जमा हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात और अभिवादन किया|



राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर सीतापुर पीएसी से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए हैं। इनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, दीपेंद्र हुडा आदि मौजूद हैं। यह लोग पीड़ित किसान परिवार के अलावा मृतक पत्रकार रमन कश्यप के परिवार से भी मिलेंगे।



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन