शिमला: हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में ऊपरी 3-4 जिलों में बर्फबारी हुई है। आज रात बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने बर्फबारी को लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी किया है| मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा,“ हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है जिसके लिए प्रदेश सरकार तैयार है, सभी विभागों को आदेश दे दिए गए हैं जहां भी बर्फबारी के कारण सड़कें जाम होती हैं उन्हें साफ करें और आसपास के इलाकों पर नजर बनाए रखें|
IMD शिमला प्रमुख सुरेंद्र पॉल ने कहा,“, 23 जनवरी से 27 तक का पश्चिमी विक्षोभ काफी ताकतवर है। उससे पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। बादल के कारण तापमान में बढ़त्तरी हो रही है|