मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

खिलाड़ियों को 'Toilet' में परोसा गया खाना VIDEO: सहारनपुर में खिलाड़ियों को स्टेडियम के शौचालय में कराया गया लंच, खेल अधिकारी सस्पेंड

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में राज्य कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान अनियमितता की शिकायत देखी गई है। इससे संबंधित कथित रूप से शौचालय में रखे भोजन का एक वीडियो वायरल है। सहारनपुर के डॉ भीमराव अंबे…

खिलाड़ियों को 'Toilet' में परोसा गया खाना VIDEO: सहारनपुर में खिलाड़ियों को स्टेडियम के शौचालय में कराया गया लंच, खेल अधिकारी सस्पेंड
खिलाड़ियों को 'Toilet' में परोसा गया खाना VIDEO: सहारनपुर में खिलाड़ियों को स्टेडियम के शौचालय में कराया गया लंच, खेल अधिकारी सस्पेंड | फ़ोटो: TVL News

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में राज्य कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान अनियमितता की शिकायत देखी गई है। इससे संबंधित कथित रूप से शौचालय में रखे भोजन का एक वीडियो वायरल है। सहारनपुर के डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में कबड्‌डी खिलाड़ियों को टॉयलेट में लंच कराया गया|  डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 16 सितंबर को कई जिलों से बालिका खिलाड़ी आई थीं| खिलाड़ियों को स्टेडियम के टॉयलेट में लंच कराया गया| वहां दुर्गंध के कारण खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था|


घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्रीय खेल अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। डीएम कार्यालय के मुताबिक,'जिलाधिकारी ने कहा कि, प्रकरण की गंभीरता का संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है| प्रकरण की जांच अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के द्वारा कराई जा रही है


घटना का वीडियो 16 सितंबर का है। भीमराव स्टेडियम में 300 महिला कबड्डी प्लेयर्स सब-जूनियर चैंपियनशिप में हिस्सा लेने आई थीं। खिलाड़ियों के लिए स्वीमिंग पूल में लंच बनाया गया और इसे टॉयलेट में रख दिया गया। वीडियो में दिख रहा है कि टॉयलेट में चावल और पूड़ियां रखी हैं। टॉयलेट में ही पूड़ी का आटा गूंथा गया और तेल की कड़ाही भी यहीं रखी हुई दिख रही है। एक पेपर बिछाकर इस पर पूड़ियां रख दी गई।


 वीडियो सामने आने के बाद सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि, "बड़ी संख्या में बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया अगर ऐसी किसी भी तरह की अनियमितता सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी|


ADM रजनीश कुमार मिश्रा ने कहा कि,''अंबेडकर स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए खिलाड़ियों को भोजन परोसे जाने और उससे संबंधित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं और 3 दिन में इसकी रिपोर्ट सौंपने आदेश मिला है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।