मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दूसरों को गुंडा कहने से पहले खुद को आईने में देख लें: अखिलेश यादव का CM योगी पर वार

सहारनपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सहारनपुर में प्रेसवार्ता के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन को भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा से लोकतंत्र और संव…

दूसरों को गुंडा कहने से पहले खुद को आईने में देख लें: अखिलेश यादव का CM योगी पर वार
दूसरों को गुंडा कहने से पहले खुद को आईने में देख लें: अखिलेश यादव का CM योगी पर वार | फ़ोटो: TVL News

सहारनपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सहारनपुर में प्रेसवार्ता के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन को भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा से लोकतंत्र और संविधान को खतरा है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने संविधान से जो हक और सम्मान दिया है भाजपा उसे छीन रही है। मैं सभी समाजवादियों के साथ अम्बेडकरवादियों से भी अपील करता हॅू कि वे संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी-गठबंधन का साथ दे, इसके प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताएं। 



अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आरोपों और झूठ की राजनीति कर रही है। भाजपा ने 5 साल की सरकार में कोई काम नहीं किया है। भाजपा का जितना बड़ा नेता उतना बड़ा झूठ बोलता है। भाजपा का काम झगड़ा लगाना, झांसा देना और झूठ बोलना है। इसका नाम भाझपा कर लेना चाहिए। 



यादव ने कहा कि लोग परिवर्तन चाहते हैं। किसान, नौजवान, व्यापारी और महिलाएं इस बार भाजपा का सफाया करेंगी। हर वर्ग बदलाव के लिए समाजवादी पार्टी की ओर देख रहा है। यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट घरेलू बिजली फ्री होगी। किसानों को सिंचाई पूरी तरह से मुफ्त रहेगी। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। गन्ना किसानों के गन्ने का बकाया 15 दिन के भीतर भुगतान के लिए किसान कार्पस फंड बनाएंगे। हर फसल के लिए एमएसपी सुनिश्चित करेंगे। मंडियों को व्यवस्थित करेंगे। आईटी के क्षेत्र में 22 लाख नौजवानों को नौकरी देंगे। सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नौजवानों के लिए नौकरियां निकालेंगे। छात्रों की आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप देंगे। कारीगरों और उनके परिवारों के इलाज के लिए नई पॉलिसी लाएंगे। 



अखिलेश यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महिलाएं उत्तर प्रदेश में असुरक्षित हैं। यह एनसीआरबी का डाटा है। भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार और अन्याय बहुत ज्यादा हुआ है। सबसे ज्यादा पुलिस हिरासत में मौतें उत्तर प्रदेश में हुई। मानवाधिकार आयोग ने यूपी सरकार को सबसे ज्यादा नोटिस भेजी है। 


https://www.thevirallines.net/india-news-congress-counterattack-on-pm-modis-speech-in-lok-sabha-a-lot-of-propaganda-was-spread


अखिलेश यादव ने कहा कि जो सरकार यूपी 100 की गाड़ियों के टायर न बदल पायी हो, वो एटीएस सेंटर क्या बनाएंगी। किसान आंदोलन में किसानों पर बहुत बड़ी संख्या में फर्जी मुकदमे लगाए गए। गृह राज्य मंत्री के बेटे ने लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचल दिया। किसान आंदोलन के दौरान 700 किसान शहीद हुए लेकिन उनके परिवारों को न्याय नहीं मिला। भाजपा सरकार तीन  काले कृषि कानून उद्योगपतियों की मदद के लिए लाई थी। भाजपा के लोग उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। 


https://www.thevirallines.net/basti-news-uttar-pradesh-mla-dayaram-chaudhary-skip-of-on-the-question-of-apologizing-to-bjp-mla-ca-chandra-prakash-shukla


 यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों को गुंडा कहने से पहले खुद को आईने में देख लें। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर बड़ी संख्या में गंभीर मुकदमें हैं। सबसे ज्यादा माफिया और अपराधी भाजपा में हैं। भाजपा ने गंभीर अपराधों के आरोपियों को बड़ी संख्या में टिकट दिए हैं। सहारनपुर के मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय को लेकर पूछे गए एक सवाल में यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर इसे और बेहतर बनाएंगे और ऐसे कोर्स शामिल करेंगे जिससे यहां के लोगों को तकनीकी रूप से शिक्षा मिले और रोजगार में लाभ हो।


https://www.thevirallines.net/goa-news-goa-polls-2022-priyanka-gandhi-congress-govt-in-goa-will-give-govt-of-goa-in-the-hands-of-the-people-of-goa


 यादव ने कहा कि गोशाला के नाम पर जो फण्ड दिये गए वो मिसयूज किए गए। हम बजट ज्यादा देंगे जिससे हमारी गाय मां की भूख से जान न जाए। सहारनपुर में चीनी के साथ लकड़ी का भी कारोबार होता है। समाजवादी सरकार बनने पर वुड्स क्राफ्ट डेवलपमेंट एक्सपोर्ट प्रमोशन फर्म बनाकर कारोबारियों, कारीगरों को मदद की जाएगी। दुनिया की बड़ी प्रदर्शनियों में कारीगर भेजे जाएंगे। वुड कारविंग मशीनरी के लिए भी मदद देंगे। माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर को विकासकार्यों से जोड़ा जाएगा।



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-accused-of-forcibly-getting-the-ballot-votes-of-the-handicapped-elderly-to-bjp-in-agra-akhilesh-yadav-to-ec-action-demanded



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।