मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“आपको तय करना है - षड्यंत्रकारी शासन करेंगे या आदिवासी”: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बीजेपी पर वार

रांची: झारखंड के मुख्‍यमंत्री और झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने मोदी सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है| हेमंत सोरेन ने कहा, "आप लोगों को यह तय करना है कि षड्यंत्रकारी शासन करेंगे या आदिवासी| उन्होंने कहा,'…

“आपको तय करना है - षड्यंत्रकारी शासन करेंगे या आदिवासी”: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बीजेपी पर वार
“आपको तय करना है - षड्यंत्रकारी शासन करेंगे या आदिवासी”: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बीजेपी पर वार | फ़ोटो: TVL News

रांची: झारखंड के मुख्‍यमंत्री और झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने मोदी सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है| हेमंत सोरेन ने कहा, "आप लोगों को यह तय करना है कि षड्यंत्रकारी शासन करेंगे या आदिवासी| उन्होंने कहा,''कुछ षड्यंत्रकारी पानी से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है. इन षड्यंत्रकारियों को जवाब देना है| आप मेरे साथ खड़े हैं और मैं उन सभी को एक-एक करके देखूंगा|



झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा,''आपको तय करना है कि इस राज्य में षड्यंत्रकारियों का राज चलेगा या यहां के आदिवासियों का। हमें सत्ता से बेदखल करने के लिए ये लोग लगे हुए हैं, इन्हें पता है कि अगर मैं 5 साल यहां टिक गया तो आदिवासियों को इतना मज़बूत कर दूंगा कि जो लोग बाहर से आकर यहां राजनीति करते है उन्हें बाहर कर दूंगा|



बता दें, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 17 नवंबर को अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए रांची स्थित अपने कार्यालय में पेश होने के लिए तलब किया| मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समाने पेश होंगे|



झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा,''यह सरकार संविधान में विश्वास करने वाली सरकार है। CM हेमंत सोरेन को ED ने तलब किया है और वह ED दफ्तर जाएंगे। वह ED के साथ सहयोग करेंगे। जिस तरीके से सरकार को हटाने की साजिशें चल रही हैं, वो बेनकाब होंगी।हम डरने वाले नहीं हैं, इसका डटकर मुकाबला करेंगे|



“अगर हमने गुनाह किया है तो पूछताछ क्यों....सीधा गिरफ़्तार करो”: ED के समन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुनौती, भाजपा पर बरसे 













tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।