मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“अगर हमने गुनाह किया है तो पूछताछ क्यों....सीधा गिरफ़्तार करो”: ED के समन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुनौती, भाजपा पर बरसे

रांची: प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला करते हुए आज गुरुवार को कहा कि “अगर उनको लगता है क…

“अगर हमने गुनाह किया है तो पूछताछ क्यों....सीधा गिरफ़्तार करो”: ED के समन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुनौती, भाजपा पर बरसे
“अगर हमने गुनाह किया है तो पूछताछ क्यों....सीधा गिरफ़्तार करो”: ED के समन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुनौती, भाजपा पर बरसे | फ़ोटो: TVL News

रांची: प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला करते हुए आज गुरुवार को कहा कि “अगर उनको लगता है कि इतना संगीन गुनाह है तो सीधा गिरफ़्तार कर लेना चाहिए। यह हमारे विपक्ष (BJP) का एक सुनियोजित षड्यंत्र है। मैं समझता हूं कि यह ED का समन नहीं बल्कि भाजपा के द्वारा उपयोग किया गया हथकंडा है|  उन्होंने कहा कि ,''विपक्ष (भाजपा) के राजनैतिक षड्यंत्र को जवाब देने का समय आ गया है। झारखण्ड विरोधियों के हथकंडों को हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे।



दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को (2 नवंबर, 2022 को) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवैध खनन मामले में आज गुरुवार, 3 नवंबर को पूछताछ के लिए रांची स्थित अपने कार्यालय में पेश होने के लिए तलब किया था।लेकिन वह आज ईडी कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए।  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अवैध खनन से संबंधित धन शोधन रोकथाम मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा।उन्होंने ईडी को एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने पूछताछ में शामिल होने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा है। उनके पत्र पर ईडी ने फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया है। 



मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए JMM के कार्यकर्ताओं ने आज गुरुवार को रांची में मार्च निकाला। अपने आवास के बाहर जमा हुए अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि “वतर्मान की गठबंधन की सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र सरकार बनने के बाद से शुरू हुआ था। कई बार हमारे विरोधियों ने अपनी चाल को अंजाम देने का काम किया और हर बार उनको मुंह की खानी पड़ी है|



भाजपा पर हमला जारी रखते हुए सोरेन ने कहा कि  “ इन लोगों ने हमेशा से यहां के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों को बर्बाद करने का काम किया है। यह लोग कभी नहीं चाहते कि या??ां के आदिवासी, दलित, पिछड़े कभी आगे बढ़े। इन लोगों को आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों से चिढ़ लगती है|



मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि “अगर हमने गुनाह किया तो सीधा गिरफ़्तार करो... इन्होंने ED, भाजपा के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई है। झारखंडियों से डर लगता है? अभी हमने कुछ किया भी नहीं, जब झारखंडी अपनी चीज़ों पर आ गए तो वह दिन दूर नहीं की आपको सीर छुपाने की भी जगह नहीं मिलेगी| सोरेन ने कहा कि “अगर इतना बड़ा जुर्म किया है तो ऐसा करो तुम आओ और हमें अरेस्ट करके दिखाओ, पूछताछ क्यों करते हो, सीधा अरेस्ट करके दिखाओ, फिर जनता जवाब देगी।'



दरअसल,''मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन किए जाने के बाद ईडी कार्यालय व भाजपा प्रदेश कार्यालय के पास बैरिकेडिंग की गई है। ईडी कार्यालय के भीतर जहां सीआरपीएफ के जवानों तैनात थे, वहीं बाहर में झारखंड सशस्त्र पुलिस, इंडियन रिजर्व बटालियन व स्पेशल इंडियन रिजर्व बटालियन के जवानों की तैनाती की गई है। 



वही, राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि “ केंद्र की मोदी  सरकार के इशारे पर ईडी ने एक बार फिर झारखंड की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है। भाजपा का मकसद सिर्फ इतना है कि जनता की चुनी हुई सरकार को अस्थिर कर गिरा दी जाए और सत्ता को हासिल कर झारखंड की खनिज संपदा का दोहन कर सकें। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है, वहां के विधायकों को भाजपा लगातार डराने, धमकाने व खरीदने की कोशिश कर रही है। जब इससे भी काम नहीं बन पा रहा है, तब सरकार के इशारे पर ईडी और सीबीआइ के माध्यम से विपक्षी नेताओं को परेशान करने की कोशिश की जा रही है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।