पुरुलिया/कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा नगर पालिका में वार्ड 2 से कांग्रेस पार्षद तपन कंडू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है| कांग्रेस नेता तपन कंडू चार बार के पार्षद थे | रविवार को,''झालदा नगर पालिका में वार्ड 2 से कांग्रेस पार्षद तपन कंडू की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पार्षद तपन कंडू को मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उस समय गोली मार दी जब वह शाम को वार्ड नंबर दो में अपने आवास के पास टहलने गए थे|
पश्चिम बंगाल कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। पुरुलिया जिले के झालदा नगर पालिका में कांग्रेस को पार्षद बनाने से रोकने के लिए रविवार शाम हमारे निर्वाचित प्रतिनिधि तपन कंडू की टीएमसी के गुंडों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-akhilesh-appeals-to-the-supreme-court-and-president-kovind-to-give-security-to-the-election-officer-on-evm-replacement-audio-viral
कांग्रेस नेता तपन कंडू पिछले महीने हुए निकाय चुनावों में चौथी बार झालदा नगर पालिका के वार्ड नंबर दो से जीते थे और क्षेत्र के लोकप्रिय नेता थे। झलदा नगर पालिका निकाय चुनावों में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने पांच-पांच सीटें जीतीं और निर्दलीय ने दो सीटें हासिल कीं।