पुणे: पुणे में रविवार को भीषण हादसा हो गया। यहां में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर नावले पुल पर एक सड़क हादसे में करीब 48 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुणे फायर ब्रिगेड और पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMRDA) से बचाव दल मौके पर पहुंचे हैं| यह घटना रात करीब 8.30 बजे नावले ब्रिज इलाके में हुई।
पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। इस हादसे में करीब 48 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है|
बताया जा रहा है कि हाइवे पर किसी तेल भरे कंटेनर के ब्रेक फेल होने से यह दुर्घटना हुआ। कंटेनर का तेल सड़कों पर फैलने से गाड़ियां स्लिप कर एक दूसरे से टकराती गई।हादसे में करीब 48 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई। इसके बाद दो किलोमीटर से अधिक लंबा जाम हाईवे पर लग गया।