मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मंगलुरु ऑटो रिक्शा धमाका मामला: ADGP ने ऑटो रिक्शा विस्फोट स्थल का किया निरीक्षण, 'एक्ट ऑफ टेरर' का दावा

मैसूर : कर्नाटक के मेंगलुरु में हुए ऑटो रिक्शा धमाका मामले को लेकर पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है| कर्नाटक ADGP आलोक कुमार ने आज रविवार को मंगलुरु ऑटो रिक्शा विस्फोट स्थल का निरीक्षण किया। इस मामले…

मंगलुरु ऑटो रिक्शा धमाका मामला: ADGP ने ऑटो रिक्शा विस्फोट स्थल का किया निरीक्षण, 'एक्ट ऑफ टेरर' का दावा
मंगलुरु ऑटो रिक्शा धमाका मामला: ADGP ने ऑटो रिक्शा विस्फोट स्थल का किया निरीक्षण, 'एक्ट ऑफ टेरर' का दावा | फ़ोटो: TVL News

मैसूर : कर्नाटक के मेंगलुरु में हुए ऑटो रिक्शा धमाका मामले को लेकर पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है| कर्नाटक ADGP आलोक कुमार ने आज रविवार को मंगलुरु ऑटो रिक्शा विस्फोट स्थल का निरीक्षण किया। इस मामले में पुलिस ने रविवार को मैसूर में आरोपी (यात्री )के घर पर छापेमारी भी की.


मंगलुरु में कल शनिवार शाम करीब पांच बजे एक ऑटो-रिक्शा में हुए विस्फोट को 'एक्ट ऑफ टेरर' होने का संदेह जताया गया है। घटनास्थल पर पुलिस मौजूद हैं।


कर्नाटक के डीजीपी ने कहा कि, अब इसकी पुष्टि हो गई है। विस्फोट आकस्मिक नहीं है, बल्कि गंभीर नुकसान पहुंचाने के इरादे से किया गया आतंकी कृत्य है। कर्नाटक राज्य पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के साथ इसकी गहन जांच कर रही है।


मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि,''राज्य पुलिस ने मंगलुरु में ऑटो-रिक्शा विस्फोट की घटना की गहन जांच शुरू कर दी है। मारपीट में घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यह आतंकी घटना हो सकती है। राज्य पुलिस के साथ केंद्रीय जांच दल भी हाथ मिलाएंगे|



मंगलुरु में ऑटो रिक्शा में विस्फोट: ड्राइवर समेत 2 झुलसे, यात्री के बैग में आग लगने से हुआ हादसा 


शनिवार को एक चलते हुए ऑटोरिक्शा में विस्फोट हो गया था। घटना में ऑटो ड्राइवर और एक यात्री झुलस गए। यात्री के बैग में कुछ था जिससे आग लग गई और धमाका हो गया। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखा है कि ऑटो एक इमारत के पास रुकी जिसके बाद उसमें विस्फोट हो गया।



घटना कांकनाडी इलाके की शाम करीब पांच बजे की है| ऑटोरिक्शा में यात्री बैग लेकर जा रहा था, जिसमें आग लग गई और ये वाहन में फैल गई| घटना में चालक और यात्री झुलसे गए | घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक साइंस लैब की टीम को मौके पर भेजा गया था। अब, पुलिस ने पुष्टि की है कि विस्फोट आकस्मिक नहीं था बल्कि गंभीर क्षति पहुंचाने के इरादे से किया गया एक आतंकवादी कार्य था। आगे की जांच चल रही है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।