मंगलुरु: कर्नाटक के मंगलुरु जिले के कांकनाडी थाना क्षेत्र में आज शनिवार शाम को चलते ऑटोरिक्शा में विस्फोट हो गया , जिससे ऑटोरिक्शा में आग लग गई। इस हादसे में ऑटो चालक और यात्री झुलसे गए है| दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है| पुलिस ने लोगों से शांति की अपील की है. विस्फोट किस कारण से हुआ ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है| पुलिस इस घटना की जांच कर रही है|
घटना कांकनाडी इलाके की शाम करीब पांच बजे की है| ऑटोरिक्शा में यात्री बैग लेकर जा रहा था, जिसमें आग लग गई और ये वाहन में फैल गई| घटना में चालक और यात्री घायल हो गए|
मंगलुरु सिटी के सीपी एन शशि कुमार ने कहा कि,'' कांकनाडी थाना क्षेत्र में आज शाम करीब पांच बजे एक ऑटोरिक्शा में आग लग गयी. आग लगने का कारण ऑटो में सवार एक यात्री द्वारा ले जाया जा रहा बैग था। ऑटो चालक और यात्री झुलसे हुए हैं, अस्पताल में भर्ती कराया गया|
सीपी एन शशि कुमार ने कहा कि,''आग लगने के कारणों की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। जनता किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे| फिलहाल, एफएसएल और स्पेशल टीम भी मौके से सबूत जुटा रही है| वे बैग में मौजूद सामग्री की जांच कर रहे हैं|