Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

नीतीश कुमार ने 7वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ

  • by: news desk
  • 16 November, 2020
नीतीश कुमार ने 7वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ

पटना: जनता दल (युनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार ने सोमवार को 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राजभवन में  राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।नीतीश के साथ बीजेपी के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली| बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।




जदयू के बिजेंद्र यादव,अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी, शीला मंडल ने मंत्री पद की शपथ ली|जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने राज्यपाल फागू चौहान के सामने मंत्री पद की शपथ ली। 2018 में विधान परिषद के सदस्य बनाए गए थे।



वीआईपी के प्रमुख मुकेश साहनी ने राज्यपाल फागू चौहान के सामने मंत्री पद की शपथ ली । वे सिमरी बख्तियारपुर से चुनाव हार गए थे। उन्हें सन ऑफ मल्लाह भी कहा जाता है।




भाजपा के मंगल पांडेय, अमरेंद्र प्रताप सिंह, रामप्रीत पासवान, जीवेश मिश्रा, रामसूरत राय ने मंत्री पद की शपथ ली|मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में फिर जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। एक नया मौका मिला है, हर बार कुछ न कुछ नया होता है।




Bihar Chief Minister Nitish Kumar oath Ceremony: Live Updates








प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सीएम पद की शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एनडीए परिवार राज्य की प्रगति के लिए मिलकर काम करेगा।


फिर जिम्मेदारी का निर्वहन करना हैः नीतीश कुमार: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में फिर जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। एक नया मौका मिला है, हर बार कुछ न कुछ नया होता है।



भाजपा नेता रामसूरत राय ने राज्यपाल फागू चौहान के सामने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने औराई विधानसभा सीट से जीत दर्ज की।भाजपा के विधायक जीवेश मिश्रा ने राज्यपाल फागू चौहान के सामने मंत्री पद की शपथ ली। वे दरभंगा जिला के जाले से चुनकर आए हैं।



-भाजपा नेता रामप्रीत पासवान ने राज्यपाल फागू चौहान के सामने मंत्री पद की शपथ ली। वे राजनगर से विधायक चुनकर आए हैं।


-भाजपा के विधायक जीवेश मिश्रा ने राज्यपाल फागू चौहान के सामने मंत्री पद की शपथ ली। वे दरभंगा जिला के जाले से चुनकर आए हैं।भाजपा नेता रामप्रीत पासवान ने राज्यपाल फागू चौहान के सामने मंत्री पद की शपथ ली। वे राजनगर से विधायक चुनकर आए हैं।



-भाजपा नेता अमरेंद्र प्रताप सिंह ने राज्यपाल फागू चौहान के सामने मंत्री पद की शपथ ली। वे आरा से विधायक चुने गए हैं।भाजपा नेता मंगल पांडे ने राज्यपाल फागू चौहान के सामने मंत्री पद की शपथ ली। वे फिलहाल बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं।




वीआईपी के प्रमुख मुकेश साहनी ने राज्यपाल फागू चौहान के सामने मंत्री पद की शपथ ली । वे सिमरी बख्तियारपुर से चुनाव हार गए थे। उन्हें सन ऑफ मल्लाह भी कहा जाता है।




-जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने राज्यपाल फागू चौहान के सामने मंत्री पद की शपथ ली। 2018 में विधान परिषद के सदस्य बनाए गए थे।



जदयू नेता शीला मंडल ने राज्यपाल फागू चौहान के समक्ष ली मंत्री पद की शपथ। वे मधुबनी के फुलपरास विधानसभा से जीत कर आईं हैं।




बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में पुनः शपथ लेने के लिए श्री @NitishKumar को हार्दिक बधाई। साथ ही उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले श्री तारकिशोर प्रसाद एवं सुश्री रेनु देवी को भी बधाई।  मैं उन्हें शुभकामनाएँ देता हूँ कि वे बिहार की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल हों: राजनाथ सिंह,रक्षा मंत्री




आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री ‘मनोनीत’ होने पर शुभकामनाएँ। आशा करता हूँ कि कुर्सी की महत्वाकांक्षा की बजाय वो बिहार की जनाकांक्षा एवं NDA के 19 लाख नौकरी-रोजगार और पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई जैसे सकारात्मक मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता बनायेंगे:राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव




-चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को फिर मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई| आदरणीय नीतीश कुमार जी को फिर से मुख्यमंत्री बनने की बधाई। आशा करता हूँ सरकार अपना कार्यकाल पुरा करेगी और आप एन॰डी॰ए॰ के ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे।




-जदयू के मेवालाल चौधरी ने राज्यपाल फागू चौहान के समक्ष मंत्री पद की शपथ ली।  ये कृषि विश्वविद्यालय में वीसी रह चुके हैं।


-जदयू नेता  बिजेंद्र यादव और अशोक चौधरी ने राज्यपाल फागू चौहान के सामने शपथ ली।


-भाजपा नेता रेणु देवी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।


-भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।



-नीतीश कुमार ने सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।



-बिहार के राज्यपाल फागू चौहान बिहार के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन पहुंचे।



- केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राजभवन पहुंचे। नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।




बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के राजभवन पहुंचे। वह आज सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।



पटना: केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यालय से निकले ।




पटना: गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह -भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस पटना में पार्टी कार्यालय पहुंचे। वे मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पटना पहुंचे हैं।




-ये अवैध सरकार है, ये मतदाताओं के द्वारा उत्पन्न सरकार नहीं है। ये जनादेश के साथ डकैती है, बलात्कार है। ये भाजपा की कठपुतली बनकर रहेंगे। पहले तो इनका अस्तित्व नहीं था...: शपथ ग्रहण समारोह का बायकॉट करने पर बिहार राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह



-पटना: जदयू प्रमुख नीतीश कुमार आज 7वीं बार बिहार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। 




बिहार: RJD ने ट्वीट कर शपथ ग्रहण समारोह को बायकॉट करने की सूचना दी।RJD ने कहा,''राजद शपथ ग्रहण का बायकॉट करती है। बदलाव का जनादेश NDA के विरुद्ध है। जनादेश को 'शासनादेश' से बदल दिया गया। बिहार के बेरोजगारों,किसानो,संविदाकर्मियों, नियोजित शिक्षकों से पूछे कि उनपर क्या गुजर रही है।NDA के फर्ज़ीवाड़े से जनता आक्रोशित है। हम जनप्रतिनिधि है और जनता के साथ खड़े है|


RJD ने कहा,''बिहार में दो मजबूरों की मजबूर सरकार बन रही है! एक शक्तिविहीन, शिथिल और भ्रष्ट प्रमाणित हो चुके मजबूर CM! दूसरा चेहराविहीन और तन्त्र प्रपन्च को मजबूर वरिष्ठ घटक दल! इनकी मजबूरी हैं- १) राजद का जनाधार! और २)  तेजस्वी यादव को अपना सर्वाधिक प्रिय नेता स्वीकार कर चुका बिहार!



RJD ने कहा,''तीसरे दर्जे की पार्टी होने और थकने के कारण मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था लेकिन BJP के कई वरिष्ठ नेताओं ने मेरे पैर पकड़ लिए,रोने लगे,गिड़गिड़ाने लगे। मैं ठहरा कोमल हृदय का कुर्सीवादी अंतर्यामी भिक्षुक, उन लोगों के आग्रह ने मेरे हृदय को पिघला दिया। मैं उन्हें नाराज कैसे करता?




-नीतीश कुमार जी आज 7वीं बार शपथ लेंगे। लेकिन बिहार ने नीतीश जी को बिल्कुल खारिज कर दिया है उन्हें सिर्फ 40 सीट मिला है। इसके बावजूद उनका ज़मीर कैसे गवारा कर रहा कि वो फिर से शपथ ले रहे हैं। वो आज शपथ ले रहे हैं लेकिन कल से सवाल उठेंगे नौकरी, समान काम समान वेतन: मनोज झा, RJD



-राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव आज पटना में होने वाले बिहार के सीएम नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।



-बहुत बड़ी जिम्मेदारी है एक कार्यकर्ता के लिए। एक कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी लोग काम करते ही रहते हैं। जनता ने हम पर जो विश्वास दिखाया है हमारी कोशिश यही है कि उस पर खरा उतरें: भाजपा नेता रेणु देवी



-निश्चित रूप से ऐसे संकेत हैं कि मैं और रेणु जी (भाजपा नेता रेणु देवी) बिहार उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे: भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद



-केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह आज पटना में जद (यू) प्रमुख और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।



-भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज पटना में जद (यू) प्रमुख और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।




-जदयू की तरफ से विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी और शीला कुमारी के मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। भाजपा की तरफ से तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, अमरेंद्र प्रताप सिंह, मंगल पांडेय, रामसूरत राय, रामप्रीत पासवान, जीवेश मिश्रा शपथ ले सकते हैं। वहीं, वीआईपी की तरफ से मुकेश सहनी और हम की तरफ से संतोष मांझी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 



-मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री होगे, कटिहार से चौथी बार विधायक बने तारकिशोर प्रसाद का उपमुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। बेतिया की विधायक रेणु देवी के भी उपमुख्यमंत्री बनने की संभावना व्यक्त की जा रही है।




-जनता दल (युनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार सोमवार को बिहार में सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन के राजेंद्र मंडप में अपराह्न 4.30 बजे आयोजित एक समारोह में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच, नीतीश के साथ कई मंत्रियों के भी साथ शपथ लेने की संभावना है।



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन