Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

CM नीतीश कुमार पर लोगों ने चौथी बार भरोसा किया, बोले सुशील मोदी- NDA को स्पष्ट जनादेश दिया, कोई कन्फ्यूजन नहीं

  • by: news desk
  • 11 November, 2020
CM नीतीश कुमार पर लोगों ने चौथी बार भरोसा किया, बोले सुशील मोदी- NDA को स्पष्ट जनादेश दिया, कोई कन्फ्यूजन नहीं

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA ने 125 सीटों पर जीत हासिल की। जनता दल (यूनाइटेड) के ऑफिस के बाहर पोस्टर लगाकर NDA को जीत की बधाई दी गई। नीतीश कुमार बिहार के 37वें मुख्यमंत्री रूप में शपथ लेंगे। भाजपा ने साफ कर दिया था कि जदयू की कम सीटें आएंगी तो भी उनके नेता नीतीश कुमार ही होंगे। भाजपा को 74 और जदयू को 43 सीटों पर जीत मिली है। 




 बिहार में सत्ता विरोधी लहर और विपक्ष की कड़ी चुनौती को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बिहार में बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल हासिल कर लिया है| सत्तारूढ़ गठबंधन को 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में 125 सीटों पर जीत हासिल हुई है, जबकि विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीटें जीती हैं|इसके साथ की नीतीश कुमार के लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है|



 उप मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज कहा,''मैं बिहार के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने चौथी बार एनडीए में विश्वास व्यक्त किया। यह साधारण नहीं है। भारतीय राजनीति में बहुत कम ऐसे सीएम हैं जिन पर लोगों ने चौथी बार भरोसा किया। उन्होंने एनडीए को स्पष्ट जनादेश दिया है, इसमें कोई कन्फ्यूज़न नहीं है|



सुशील कुमार मोदी ने आज कहा,''एक गठबंधन में, सभी पार्टियां समान संख्या में सीटें नहीं जीतती हैं। किसने कितनी सीटें अप्रासंगिक हैं, लोगों ने एनडीए को वोट दिया। BJP ने JD (U) की जीत में भूमिका निभाई और JD (U) ने BJP की जीत में भूमिका निभाई। JD (U), BJP, VIP & HAM ने एक साथ काम किया, फिर हमने इस जीत को दर्ज किया|




आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन