Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

मलाड में 69 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या, 71 वर्षीय बुजुर्ग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

  • by: news desk
  • 23 April, 2023
मलाड में 69 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या, 71 वर्षीय बुजुर्ग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई के मलाड में 69 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला की हत्या करने और उसके मोबाइल फोन तथा आभूषण लूटने के आरोप में  कल (शनिवार) को 71 वर्षीय एक व्यक्ति और एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुंबई की एक अदालत ने तीनों आरोपियों को 4 दिन की यानी 26 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है | 



पुलिस के मुताबिक,'' 69 वर्षीय महिला बृहस्पतिवार (20 अप्रैल, 2023) को मलाड के ओरलेम इलाके में अपने फ्लैट के बाथरूम में मृत पायी गयी थी। पुलिस के मुताबिक,'' सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि  शबनम नाम की एक महिला घटना के दिन मास्क पहने दो पुरुषों के साथ इमारत से निकली थी।


पुलिस ने 71 वर्षीय उमेर शेख को हिरासत में ले लिया। उमेर की निशानदेही पर पुलिस ने शबनम और सज्जाद को भी हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने महिला का गला घोंटकर उसका सामान लूटने की बात कबूल की।


मुंबई पुलिस ने बताया,'मलाड में 69 वर्षीय एक महिला की हत्या के आरोप में 71 वर्षीय एक व्यक्ति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मलाड पुलिस ने IPC की धारा 302, 397 और 120(B) के तहत मामला दर्ज किया।  तीनों आरोपियों को अदालत ने 26 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा है'|

आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन