Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

राहुल गांधी के साथ यूपी पुलिस की हाथापाई और धक्का मुक्की पर बोले संजय राउत-ठीक नहीं हुआ, अगर आप पीड़िता की आवाज़ नहीं सुन पाते..

  • by: news desk
  • 01 October, 2020
राहुल गांधी के साथ यूपी पुलिस की हाथापाई और धक्का मुक्की पर बोले संजय राउत-ठीक नहीं हुआ, अगर आप पीड़िता की आवाज़ नहीं सुन पाते..

मुंबई:हाथरस गैंगरेप केस: हाथरस पीड़िता की मौत के बाद से पूरे देश में उबाल है। हाथरस पीड़िता के परिजनो से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को ग्रेटर नोएडा एक्प्रेस वे पर यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया| इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्तओं की पुलिस से बहस हुई और जब पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिया| पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी| इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए|



कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफिले को ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर रोक दिया गया|इसके बाद दोनों ही नेता हाथरस जाने के लिए पैदल ही निकल पड़े| इसके बाद राहुल गांधी को रोकने के लिए पुलिस ने उनके साथ धक्का मु्क्की की| इसके बाद राहुल गांधी जमीन पर गिर गए. यूपी पुलिस के इस बर्ताव पर राहुल गांधी ने कहा कि प्रशासन चाहे कितना भी रोके वो हाथरस जाकर रहेंगे|कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ''अभी-अभी पुलिस ने मुझे धक्का दिया, मुझ पर लाठीचार्ज किया और मुझे जमीन पर फेंक दिया|




कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अभी पुलिस वालों ने मुझे धकेल के लाठी मारकर गिराया ठीक है, मैं कुछ नहीं कह रहा हूं, कोई प्रॉब्लम नहीं। इस हिंदुस्तान में क्या RSS और BJP के लोग ही चल सकते हैं? क्या आम आदमी नहीं चल सकता? क्या इस देश में नरेंद्र मोदी ही पैदल जा सकते हैं?राहुल गांधी ने ट्वीट किया'',दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता। UP में जंगलराज का ये आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है। इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय!




राहुल गांधी के साथ पुलिस की धक्का मु्क्की पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा,'यह ठीक नहीं है| उन्होंने कहा,'मैंने देखा है, रोका जा सकता है परन्तु जिस तरह से राहुल जी के साथ हाथापाई हुई, धक्का-मुक्की हुई, यह ठीक नहीं है| संजय राउत ने कहा,''हाथरस में पीड़ित लड़की का रेप हुआ, हत्या की कोशिश हुई, बाद में उसकी मौत हुई। उसका अंतिम संस्कार तक नहीं होने दिया। पुलिस ने उसे बेरहमी से जलाया। अगर आप पीड़िता की आवाज़ नहीं सुन पाते, उसके परिवार की आवाज़ दबाना चाहते हैं तो आपको 'बेटी बचाओ' नारा देने का अधिकार नहीं है |





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन