मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Bulli Bai' App Case: कोर्ट ने 'बुली बाई' मामले में आरोपी श्वेता सिंह और मयंक रावत को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

मुंबई: मुंबई की एक अदालत ने शुक्रवार को आरोपी मयंक रावत, श्वेता सिंह को बुल्ली बाई ऐप के सिलसिले में तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया| बांद्रा कोर्ट ने 'बुली बाई' मामले में आरोपी श्वेता सिंह और म…

Bulli Bai' App Case: कोर्ट ने 'बुली बाई' मामले में आरोपी श्वेता सिंह और मयंक रावत को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
Bulli Bai' App Case: कोर्ट ने 'बुली बाई' मामले में आरोपी श्वेता सिंह और मयंक रावत को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा | फ़ोटो: TVL News

 मुंबई: मुंबई की एक अदालत ने शुक्रवार को आरोपी मयंक रावत, श्वेता सिंह को बुल्ली बाई ऐप के सिलसिले में तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया|  बांद्रा कोर्ट ने 'बुली बाई' मामले में आरोपी श्वेता सिंह और मयंक रावत को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।  श्वेता और मयंक को दोपहर बाद बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। बता दें कि दोनों को उत्तराखंड से ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया था। 


बुली बाई' मामले में अब तक चार आरोपी  गिरफ्तार

बुली बाई' मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार को मयंक रावल (21) और मंगलवार को श्वेता सिंह (19) को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया था, जबकि इंजीनियरिंग स्टूडेंट विशाल कुमार झा (21) को सोमवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था।



मुख्य साजिशकर्ता नीरज बिश्नोई असम से गिरफ्तार

वहीं दिल्ली पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी नीरज बिश्वोई को असम से गिरफ्तार किया है। यह गिटहब (Github) पर बुल्ली बाई का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। नीरज भोपाल (Bhopal) के  VIT कॉलेज से बीटेक कर रहा था। इसके परिवार वालों को इसके काले कारनामों के बारे में जानकारी नहीं थी। पिता ने बताया कि वह घंटों तक लैपटॉप से चिपका रहता था। पढ़ने वह एक ब्राइट स्टूडेंट था। 



10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में

गुरुवार को ही दिल्ली पुलिस ने नीरज बिश्नोई को स्थानीय कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस को कोर्ट ने बुली बाई एप मामले में उसके ठिकानों की तलाशी लेने की अनुमति भी दे दी है। नीरज बुली बाई एप का मुख्य साजिशकर्ता है।बुल्ली बाई ऐप पर मुस्लिम महिलाओं को निशाने पर लेकर उनकी बोली तक लगाई जा रही थी। 



https://www.thevirallines.net/india-news-bulli-bai-app-case-main-conspirator-neeraj-bishnoi-arrested-by-delhi-police-s-ifso-special-cell-from-assam


गुरुवार को ही डीसीपी (IFSO) केपीएस मल्होत्रा ने बताया था,'''बुली बाई मामले में जिस व्यक्ति ने इसका पहला ट्विटर हैंडल बनाया था जिसका नाम नीरज बिश्नोई है उसे दिल्ली पुलिस ने असम से गिरफ़्तार किया है। आज रात उसे दिल्ली कोर्ट में पेश किया जाएगा। ये इंजीनियरिंग छात्र है और इसके लैपटॉप को सीज कर लिया गया है| ये 'बुली बाई' का मुख्य साजिशकर्ता, क्रिएटर और ऐप का मेन ट्विटर अकाउंट होल्डर है| नीरज बिश्नोई असम के जोरहाट के दिगंबर इलाके का रहने वाला है| वह वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल के बीटेक छात्र हैं| 



https://www.thevirallines.net/india-news-priyanka-gandhi-attacks-pm-modi-on-putting-objectionable-pictures-of-muslim-women-journalists-on-bulli-bai-app






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।