नई दिल्ली: बुली बाई' ऐप मामले में दिल्ली पुलिस की IFSO स्पेशल सेल ने असम से मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ़्तार किया। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ टीम ने असम से नीरज बिश्नोई को गिरफ्तार किया| ये 'बुली बाई' का मुख्य साजिशकर्ता, क्रिएटर और ऐप का मेन ट्विटर अकाउंट होल्डर है। उसे दिल्ली लाया जा रहा है|
नीरज बिश्नोई असम के जोरहाट के दिगंबर इलाके का रहने वाला है| वह वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल के बीटेक छात्र हैं| पुलिस के मुताबिक, नीरज ने GITHUB पर बुल्ली बाई एप बनाया था| यही मुख्य ट्विटर अकाउंट होल्डर भी था| पुलिस टीम आज 3:30 बजे आरोपी को लेकर एयरपोर्ट पहुंचेगी|
डीसीपी (आईएफएसओ) के.पी.एस. मल्होत्रा ने बताया,'' नीरज बिश्नोई को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ टीम ने असम से गिरफ्तार किया है| नीरज बिश्नोई (20) बुली बाई' का मुख्य साजिशकर्ता है| उसे दिल्ली लाया जा रहा है|
डीसीपी (IFSO) केपीएस मल्होत्रा ने बताया,'''बुली बाई मामले में जिस व्यक्ति ने इसका पहला ट्विटर हैंडल बनाया था जिसका नाम नीरज बिश्नोई है उसे दिल्ली पुलिस ने असम से गिरफ़्तार किया है। आज रात उसे दिल्ली कोर्ट में पेश किया जाएगा। ये इंजीनियरिंग छात्र है और इसके लैपटॉप को सीज कर लिया गया है|
बता दें कि बुली बाई' ऐप मामले में तीन और गिरफ्तारियां हुई हैं| साइबर सेल ने इसके पहले उत्तराखंड से मामले की मुख्य आरोपी 19 साल की श्वेता सिंह को और बेंगलुरु से 21 साल के इंजीनियरिंग छात्र विशाल कुमार झा को गिरफ्तार किया था| साथ ही 21 साल के मयंक रावल को बुधवार तड़के गिरफ्तार किया है|
आरोपी श्वेता सिंह बुल्ली ऐप के कंट्रोलरों में से एक थी| श्वेता ऐसे ही तीन ऐप के अकॉउंट को कंट्रोल कर रही थी| पहले आरोपी बॉट्स के जरिये कंटेंट पोस्ट करते थे, बाद में ओरिजनल अकॉउंट से पोस्ट करने लगे|