मुरादाबाद: मुरादाबाद के डिलारी क्षेत्र से दूल्हे को जान से मारने की धमकी देने का एक मामला सामने आया है| डिलारी क्षेत्र के मानपुर गांव में एक प्रेमी युवक ने शादी के दिन दुल्हन के पिता को फ़ोन पर धमकी दी है कि अगर बारात आई तो दूल्हे को गोली मार दूंगा| मामला सामने आने पर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है| फिलहाल, पुलिस सुरक्षा के बीच लड़की की शादी हो चुकी है और अपने पिता के घर से विदा भी हो चुकी है|
मानपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी बगल के गांव में तय की थी| प्रेमी युवक प्रेमिका की शादी की खबर से दुखी था|
शादी के दिन बुधवार को उसने प्रेमिका के पिता को फोन पर दूल्हे को जान से मारने की धमकी दी। कहा- अगर बरात आई तो जिसके सर पर सेहरा होगा उसको गोली मार दूंगा
इस धमकी के तुरंत बाद युवती के पिता ने पुलिस से युवक के खिलाफ़ कार्यवाही की गुहार लगाई| पिता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है| फिलहाल आरोपी युवक घर से फरार है| पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है| पुलिस ने बताया कि लड़की की शादी हो चुकी है और अपने पिता के घर से विदा भी हो चुकी है| आरोपी फरार है, तलाश की जा रही है|
SP (ग्रामीण) संदीप सिंह मीणा ने बताया,''हमें दुल्हन के पिता द्वारा उनको जान से मारे जाने की शिकायत मिली थी। जांच में पता चला कि आरोपी लड़के का दुल्हन के साथ प्रेम संबंध था और लड़की की शादी की खबर से दुखी था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ किया है। आरोपी फरार है, तलाश की जा रही है|