मथुरा: मथुरा जिले के राया थाना क्षेत्र के तिरवाया गांव में शुक्रवार/शनिवार की रात 65 वर्षीय एक महिला की घर में हत्या कर दी गई। महिला के गले पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान मिले है। मृतक के परिजन एक शादी समारोह में आगरा गए हुए थे। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जाँच में जुट गई।
मृतका के पुत्र विजेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ आगरा एक शादी समारोह में गया था। घर पर मेरे ताऊ और माता जी थी। सुबह जब हम शादी से लौटकर आए तो हमारी माता जी का शव हमें घर में पड़ा मिला है।
महावन के सीओ आलोक सिंह ने बताया कि,''हमें तिरवाया गांव में एक वृद्ध महिला की रात में हत्या की सूचना मिली| इनके परिवार के सदस्य एक समारोह में शामिल होने आगरा गए हुए थे. मामले की जांच की जा रही है|