मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

चुनाव में जीतने वाले हार गए और हारने वाले जीत गए: सपा ने भाजपा और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- भाजपा सरकार के झूठ के कार्यों और उसकी गलत नीतियों का खुलासा करते हुए जमकर विरोध ..

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की आज समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर बैठक हुई। अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी विधायक दल और समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल का नेता चुना गया। समाजवादी पा…

चुनाव में जीतने वाले हार गए और हारने वाले जीत गए: सपा ने भाजपा और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- भाजपा सरकार के झूठ के कार्यों और उसकी गलत नीतियों का खुलासा करते हुए जमकर विरोध ..
चुनाव में जीतने वाले हार गए और हारने वाले जीत गए: सपा ने भाजपा और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- भाजपा सरकार के झूठ के कार्यों और उसकी गलत नीतियों का खुलासा करते हुए जमकर विरोध .. | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की आज समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर बैठक हुई। अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी विधायक दल और समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल का नेता चुना गया। समाजवादी पार्टी के विधायकों की बैठक के बाद आयोजित प्रेस ब्रीफिंग को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी के विधायक दल और विधानमंडल दल का सर्वसम्मति से नेता चुना गया है। 



उन्होंने कहा कि सभी विधायकों और नेताओं ने अखिलेश यादव को शुभकामनाएं दी हैं। समाजवादी पार्टी जनता की समस्याओं और जनता के पक्ष को विधानसभा में मजबूती से रखेगी। 



नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में विधायक दल के नेता का प्रस्ताव समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने रखा जिसका अनुमोदन वरिष्ठ समाजवादी नेता  आलम बदी ने किया। विधानमंडल दल के नेता का प्रस्ताव पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजी वर्मा ने किया, जिसका अनुमोदन पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने किया।



विधायक दल की बैठक में मौजूद सभी नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों और वर्तमान विधान परिषद सदस्यों ने अखिलेश यादव को नेता चुने जाने पर बधाई दी है और उनका स्वागत किया है। समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल ने प्रदेश की जनता और मतदाताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। 



 पटेल ने कहा श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार के झूठ के कार्यों और उसकी गलत नीतियों का खुलासा करते हुए जमकर विरोध करेगी।



समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि यूपी विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई। मतदान परिणाम को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। सत्ता बल का दुरुपयोग किया गया। चुनाव में जीतने वाले हार गए और हारने वाले जीत गए। सपा की ओर से अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए। कहा गया कि सत्ता के प्रभाव में आकर अधिकारियों ने हारे हुए प्रत्याशियों को जिताने का कार्य किया। मतगणना को प्रभावित किया गया।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


सपा ने कहा कि भाजपा दोहरे चरित्र की पार्टी है। महंगाई को कम करने का दावा किया गया, लेकिन पांच साल बाद भी इसे कम करने में मदद नहीं मिली है। बेरोजगारी को दूर करने में सफलता नहीं मिली है। टैक्स के पैसे का गलत प्रयोग किया जा रहा है। समाज में आर्थिक विषमता बढ़ रही है। किसानों को सबसे अधिक परेशान किया गया। उन्हें एमएसपी की गारंटी नहीं दी जा रही है। भाजपा सरकार ने इसकी गारंटी नहीं दी। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर किसानों की आय को बढ़ाने का दावा किया गया, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।