Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

अखिलेश से मिले संजय: SP-AAP गठबंधन पर बोले- अभी कोई बात नहीं हुई

  • by: news desk
  • 24 November, 2021
अखिलेश से मिले संजय: SP-AAP गठबंधन पर बोले- अभी कोई बात नहीं हुई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संजय सिंह ने आज समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की| आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संजय सिंह और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच लखनऊ के लोहिया ट्रस्ट में करीब 30 मिनट बैठक हुई। दोनों के बीच सियासी हालात और गठबंधन को लेकर चर्चा हुई। हालांकि अभी सीटों के बंटवारे पर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।


सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच विधानसभा चुनाव गठबंधन को लेकर चर्चा हुई है लेकिन अभी तक सीट तय नहीं हो पाई है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात को अभी गठबंधन से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।


उत्तर प्रदेश चुनाव में SP-AAP गठबंधन पर AAP नेता संजय सिंह ने कहा,'अखिलेश यादव के साथ मुलाक़ात हुई। उत्तर प्रदेश को भाजपा से मुक्त कराने के लिए एक सामान्य मुद्दों पर रणनीतिक चर्चा हुई। गठबंधन को लेकर बातचीत तय होगी तो जानकारी दी जाएगी। सीटों को लेकर अभी कोई बात नहीं हुई है|



 राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने मंगलवार को अखिलेश यादव से मुलाकात की थी| सपा का राष्ट्रीय लोक दल के गठबंधन लगभग तय हो गया है। अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह की मंगलवार को घंटों बात हुई। हालांकि दोनों ने सीटों के बंटवारे पर पत्ते तो नहीं खोले पर चर्चा यह है कि 36 सीटों पर मंथन हुआ है। इनमें तीस रालोद केहिस्से में आ रही हैं जबकि छह सीटों पर रालोद और सपा के कार्यकर्ता सिंबल बदलकर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि कुछ सीटों पर अभी पेंच फंसने की बात भी कही जा रही है।


उप्र विधानसभा चुनाव 2022 में सपा और रालोद का गठबंधन तो हो चुका है पर सीटों के बंटवारे को लेकर महीनों से मशक्कत चल रही है। पश्चिमी उप्र में रालोद अपना तगड़ा दावा पेश कर रहा है। उधर, सपा मुखिया पश्चिमी उप्र में एक तरफा सारी सीटें रालोद को देने केमूड में नहीं हैं। मसलन मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, मेरठ, बुलंदशहर, बिजनौर, मथुरा आदि जिलों में सपा अपने भी ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार लड़ाना चाह रही है।






आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन