Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

तुष्टीकरण की राजनीति कर रही सपा: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

  • by: news desk
  • 30 January, 2023
तुष्टीकरण की राजनीति कर रही सपा: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

लखनऊ: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार पर करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा ,“स्वामी प्रसाद मौर्य के पास अब कहने को कुछ बचा नहीं है। सब निराश लोग हैं, चुके हुए हैं। जनता ने बुरी तरह इन्हें नकार दिया है, ये बस समाज को बांट कर सुर्खियों में आना चाहते हैं|



ब्रजेश पाठक ने कहा ,“सपा तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। आज हम गेहूं, दूध, चीनी के उत्पादन में देश में नंबर 1 हैं। भाजपा परिवर्तन के लिए काम कर रही है। सपा जब-जब सत्ता में रही है गुंडे, माफिया, मवालियों को संरक्षण मिला है|


गाली कभी धर्म का हिस्सा नहीं हो सकता

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा था,“गाली कभी धर्म का हिस्सा नहीं हो सकता। अपमान करना किसी धर्म का उद्देश्य नहीं होता। जिन पाखंडियों ने धर्म के नाम पर पिछड़ो, महिलाओं को अपमानित किया, नीच कहा, वो अधर्मी हैं...| उन्होंने कहा ,“किसने कहा रामचरितमानस धार्मिक ग्रंथ है? तुलसीदास ने तो नहीं कहा|

आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन