Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

कांग्रेस की बागी MLA अदिति सिंह और बसपा MLA वंदना सिंह भाजपा में शामिल, बोले स्वतंत्र देव -एक 'अखिलेश -डिम्पल' को टक्कर देने के लिए और एक 'सोनिया-प्रियंका' को..

  • by: news desk
  • 24 November, 2021
कांग्रेस की बागी MLA अदिति सिंह और बसपा MLA वंदना सिंह भाजपा में शामिल, बोले स्वतंत्र देव -एक 'अखिलेश -डिम्पल' को टक्कर देने के लिए और एक 'सोनिया-प्रियंका' को..

लखनऊ: कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और बहुजन समाज पार्टी की विधायक वंदना सिंह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईंं। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा,''एक अखिलेश यादव - डिम्पल को टक्कर देने के लिए और एक सोनिया-प्रियंका को टक्कर देने के लिए।



स्वतंत्र देव सिंह ने कहा,''भाजपा द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाएं गए अभूतपूर्व कदमों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह जी एवं बसपा की विधायक वंदना सिंह जी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।



स्वतंत्र देव सिंह ने कहा,'''आज दो लोकप्रिय विधायिकाएं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं। एक अखिलेश यादव और डिम्पल को टक्कर देने के लिए और एक सोनिया-प्रियंका को टक्कर देने के लिए। दोनों दलित और शोषित लोगों के बीच में काम करती हैं|



भाजपा में शामिल होने के बाद अदिति सिंह ने कहा,''मैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की कार्यशैली से बहुत प्रभावित थी, मैंने पूरे पांच साल उनकी कार्यशैली पर गौर किया। मैं अपनी सीट पर ज़्यादा से ज़्यादा मेहनत करके सीट जीता कर लाने का वादा करती हूं|



BJP में शामिल होने के बाद वंदना सिंह ने कहा,'''BSP ने मेरा पक्ष नहीं जाना और मुझे निलंबित कर दिया गया| भाजपा एक मंदिर है और मैंने एक मंदिर में प्रवेश लिया है और इसके भगवान योगी आदित्यनाथ और PM हैं। मैं उनकी नीतियों में विश्वास रखते हुए BJP में शामिल हुई हूं। BSP में मुझे मेरी गलती नहीं बताई गई, मेरा पक्ष नहीं जाना और मुझे निलंबित कर दिया गया|





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन