लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव चुनाव में कांग्रेस के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है| लखनऊ में कांग्रेस की पूर्व नेता प्रियंका मौर्य और समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता भाजपा में शामिल हुए।
BJP में शामिल होने के बाद प्रियंका मौर्य ने कहा, 'मैंने क्षेत्र में बहुत काम किया है, लेकिन टिकट वितरण पूर्व नियोजित था| मुझे टिकट नहीं दिया गया, लेकिन मैं एक योग्य उम्मीदवार थी|' उन्होंने कहा कि , "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" एक स्लोगन है, लेकिन कांग्रेस ने मुझे मौका नहीं दिया|
प्रियंका मौर्य ने कहा समाज सेवा के लिए मैं कांग्रेस से जुड़ी थी, मुझे कहा गया आप मेहनत करें फल ज़रुर मिलेगा। एक स्लोगन मिला लड़की हूं लड़ सकती हूं। मैं आज कहती हूं लड़की हूं लड़ने का हुनर रखती हूं, मेहनत भी की,परिणाम भी अच्छे आए पर मुझे लड़ने का मौका नहीं मिला| बता दें कि कांग्रेस ने उनको विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया था|