मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बीजेपी छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 24 जनवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश

लखनऊ: UP Assembly Election 2022: योगी मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। एमपीएमएल कोर्ट ने धार्मि…

बीजेपी छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 24 जनवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश
बीजेपी छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 24 जनवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: UP Assembly Election 2022: योगी मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। एमपीएमएल कोर्ट ने धार्मिक भावनाएं भड़काने पर यह वारंट जारी किया है| कोर्ट ने मौर्य को 24 जनवरी तक पेश करने का आदेश दिया है| मौर्या के खिलाफ सुल्तानपुर के स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है|



गौरतलब है कि साल 2014 में स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक विवादित बयान दिया था, इसमें उन्‍होंने कहा था, 'शादियों में गौरी-गणेश की पूजा नहीं करनी चाहिए| यह मनुवादी व्यवस्था में दलितों और पिछड़ों को गुमराह कर उनको गुलाम बनाने की साजिश है| 



सात साल बाद अब इस मामले में बुधवार को स्वामी प्रसाद मौर्य कोर्ट में हाजिर नहीं हुए तो अपर मुख्य दंडाधिकारी एमपी-एमएलए ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया| अब इस मामले में 24 जनवरी को सुनवाई की तारीख तय हुई है|



सुल्तानपुर में अधिवक्ता अनिल तिवारी ने बताया,''स्वामी प्रसाद मौर्य को 2014 में उनके द्वारा की गई धार्मिक टिप्पणी के संबंध में पेश होना पड़ा था। उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट पर रोक लगा दी थी, यह 6 जनवरी तक वैध था| स्वामी प्रसाद मौर्य को आज पेश होना था लेकिन पेश नहीं हुए। जिसके बाद उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया। अगली सुनवाई 24 जनवरी को होगी|


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-swami-prasad-maurya-to-join-sp-along-with-supporting-mlas-on-january-14


12 जनवरी को हाजिर होने को कहा था

 विदित हो कि,''स्वामी प्रसाद मोर्य के खिलाफ धार्मिक भड़काने का ये मामला 7 साल पुराना साल 2014 का है| स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ यह नया गिरफ्तारी वारंट नहीं है। वारंट पहले से जारी था, लेकिन इन्होंने हाईकोर्ट से 2016 से इस पर स्टे ले रखा था। इसी 6 जनवरी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने मौर्य को 12 जनवरी को हाजिर होने को कहा था, जब वह हाजिर नहीं हुए तो वारंट जारी कर दिया गया।



https://www.thevirallines.net/india-news-sc-issues-notice-to-uttarakhand-and-delhi-govt-on-petition-seeking-independent-inquiry-into-hate-speeches-in-haridwar-dharma-sansad




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।