मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

यूपी चुनाव 2022: 14 जनवरी को समर्थक MLAs के साथ सपा ज्वाइन करेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, BJP विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने भी छोड़ी पार्टी; सामने आए भाजपा के लापता विधायक विनय शाक्य

लखनऊ: UP Assembly Election 2022: योगी मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि,''मैं 14 जनवरी को समाजवादी पार्टी में शामिल होऊंगा... मेरे पास किसी छोटे या बड़े राजनेता का फोन नही…

यूपी चुनाव 2022: 14 जनवरी को समर्थक MLAs के साथ सपा ज्वाइन करेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, BJP विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने भी छोड़ी पार्टी; सामने आए भाजपा के लापता विधायक विनय शाक्य
यूपी चुनाव 2022: 14 जनवरी को समर्थक MLAs के साथ सपा ज्वाइन करेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, BJP विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने भी छोड़ी पार्टी; सामने आए भाजपा के लापता विधायक विनय शाक्य | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: UP Assembly Election 2022: योगी मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि,''मैं 14 जनवरी को समाजवादी पार्टी में शामिल होऊंगा... मेरे पास किसी छोटे या बड़े राजनेता का फोन नहीं आया है। अगर वे समय पर सतर्क होते और सार्वजनिक मुद्दों पर काम करते, तो भाजपा को ये दिन नहीं देखना पड़ता।



स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अंतिम धमाका 14 जनवरी को होगा।  उन्होंने कहा कि मैं 14 जनवरी को समाजवादी पार्टी ज्वाइन करूंगा। मेरे पास अब तक भाजपा के किसी भी छोटे या बड़े नेता का कोई फोन नहीं आया है। अगर वो समय पर सतर्क हो जाते और जनता के मुद्दों पर काम करते ,तो भाजपा को ये दिन नहीं देखना पड़ता। 



समाजवादी पार्टी में शामिल होने के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि,''14 जनवरी को आपको पता चलेगा और जो भी मेरे साथ पार्टी में शामिल होंगे उनके चेहरे आपके सामने आ जाएंगे। हम 2 दिन तक संवाद करेंगे|



सपा में शामिल होंगे इमरान मसूद और मसूद अख्तर

कांग्रेस पूर्व सांसद मसूद अख्तर और उनके भाई इमरान मसूद आज अखिलेश यादव से मिलकर सपा ज्वाइन कर सकते हैं। वहीँ कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि,''हमने (समाजवादी पार्टी के साथ) गठबंधन की मांग की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सपा और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई है, इसलिए इमरान मसूद और मैंने समाजवादी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। हमने आज शामिल होने के लिए अखिलेश यादव से समय मांगा है|



कांग्रेस छोड़ने और सपा में शामिल होने के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि,''हम चाहते थे कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा का गठबंधन हो लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। लड़ाई सीधे-सीधे सपा और BJP के बीच सिमट कर आ गई है तो फैसला तो लेना पड़ेगा। हमने जनता की चाहत को देखते हुए ये फैसला लिया है|



मुजफ्फरनगर से बीजेपी विधायक अवतार सिंह भड़ाना आरएलडी में शामिल

भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है।  मुजफ्फरनगर के मीरापुर सीट से भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने पार्टी छोड़ आरएलडी में शामिल हो गए हैं। अवतार चार बार के सांसद रहे हैं। बुधवार सुबह उन्होंने आरएलडी चीफ जयंत चौधरी से मुलाकात की। इसकी तस्वीर भी जयंत ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। 



सामने आए भाजपा के लापता विधायक

औरैया जिले की बिधूना सीट से भारतीय जनता पार्टी के लापता विधायक विनय शाक्य अब सामने आ गए हैं। उन्होंने लापता और अपहरण की खबरों को गलत ठहराया। विनय शाक्य बोले कि वह स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ समाजवादी पार्टी में जा रहे हैं। बता दें कि मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद विनय शाक्य की बेटी ने दावा किया था कि उनका अपहरण किया गया है। हालांकि पुलिस ने मामले में बयान जारी करके साफ किया था कि उनका अपहरण नहीं हुआ है।



बीजेपी नेता विनय शाक्य औरेया जिला के बिधुना से विधायक हैं| मंगलवार की शाम को स्वामी प्रसाद मौर्या के साथियों ने कहा था कि जो चार बीजेपी नेता मौर्या के साथ पार्टी छोड़ रहे हैं, उनमें शाक्य का नाम भी है| इसके कुछ ही घंटों बाद विनय शाक्य की बेटी ने एक बयान दिया कि उनके पिता का अपहरण कर लिया गया है|



रीना शाक्य ने कहा था कि 'आप सब जानते हैं कि कुछ सालों पहले मेरे पिता पैरालाइज हो गए थे, उसके बाद से वो चल नहीं पाते हैं| मेरे चाचा देवेश शाक्य ने इसका फायदा उठाया और उनके नाम पर अपनी राजनीति करने लगे| आज उन्होंने सारी हदें पार कर दीं और जबरदस्त मेरे पिता को घर से उठा ले गए और सपा जॉइन करने के लिए लखनऊ चले गए|



विधायक की बेटी ने कहा कि 'मैं आपको बताना चाहती हूं कि हम बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं और हमेशा पार्टी के साथ खड़े रहेंगे| जब मेरे पिता बीमार थे तो हमारी किसी ने मदद नहीं की थी, बस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने की थी| मामला बढ़ने पर औरेया पुलिस को एक बयान जारी करना पड़ गया और पुलिस ने किसी भी अपहरण की घटना से इनकार कर दिया|



समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे भाजपा विधायक विनय शाक्य

अब बुधवार की सुबह विनय शाक्य के घर से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो इटावा के अपने निवास पर ही मौजूद दिखाई दे रहे हैं, जहां वो बीमार हैं और साथ में उनकी बुजुर्ग मां हैं| पूरे मामले पर उनका कहना था कि 'मेरी बेटी ने जो कुछ भी कहा, उसमें कोई सच्चाई नहीं है|' जब उनसे पूछा गया कि उनकी बेटी ने ये आरोप क्यों लगाए तो इसपर शाक्य ने हंसकर बात टाल दी| भाजपा विधायक विनय शाक्य ने कहा कि वह स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ हैं और समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे|



'बेटी का मेरे ऊपर लगाया गया आरोप (अपहरण का आरोप) निराधार है: भाजपा विधायक के भाई

भाजपा विधायक विनय शाक्य के भाई देवेश शाक्य ने कहा कि '''बेटी का मेरे ऊपर लगाया गया आरोप (अपहरण का आरोप) निराधार है। हमारे खिलाफ तमाम षड्यंत्र चले जा रहे हैं जिसके चलते हमारी जान को खतरा है|



स्वामी प्रसाद मौर्य जिस भी दल में जाएंगे हम उसी दल में रहेंगे :भाजपा विधायक

भाजपा विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। प्रजापति ने अपने पत्र में कहा, "स्वामी प्रसाद मौर्य पिछड़े वर्गों की आवाज हैं। वह हमारे नेता हैं और मैं उनके साथ हूं।"प्रजापति ने कहा,'हम अभी तक किसी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। 14 जनवरी को स्वामी प्रसाद मौर्य जहां जाने का फैसला करेंगे, हम उनका अनुसरण करेंगे। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है लेकिन मैं अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकता|



प्रजापति ने कहा,'अभी हम में से कोई भी व्यक्ति किसी दल में शामिल नहीं हुआ है। आज और कल हमारी वार्ता होनी है, स्वामी प्रसाद मौर्य जिस भी दल में जाएंगे हम उसी दल में रहेंगे। कल कई विधायकों ने इस्तीफा दिया और आज थोड़ी देर बाद सिलसिला शुरू होने वाला है|



सपा ने फाइनल किया 40 प्रत्याशियों के नाम

समाजवादी पार्टी ने पहले व दूसरे चरण के करीब 40 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। स्क्रीनिंग कमेटी में मंगलवार को इसे अंतिम रूप दिया गया। बुधवार या बृहस्पतिवार को इसकी सूची जारी हो सकती है।



सपा का राष्ट्रीय लोकदल, महान दल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, जनवादी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, अपना दल (क) दलों के साथ गठबंधन है। पहले चरण में 58 और दूसरे चरण में 55 सीटें शामिल हैं। इसमें राष्ट्??ीय लोकदल को करीब 35 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि सपा करीब छह उम्मीदवारों को रालोद के टिकट पर मैदान में उतारने की तैयारी में है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।