लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) से पहले उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार आज रविवार शाम को राजभवन में होगा| मंत्रिमंडल में 6 -से नए मंत्रियों को जगह मिल सकती है| कांग्रेस से बीजेपी में आए जितिन प्रसाद को मंत्री बनाया जा सकता है| इसके अलावा, निषाद पार्टी के संजय निषाद भी मंत्री बनाए जा सकते हैं|
कई मंत्रियों के इस्तीफे भी होंगे। इस्तीफे मे रामपति शास्त्री का नाम बताया जा रहा ,जबकि विस्तार में पलटू राम मंत्री बन रहे हैं। 7 को शपथ दिलाई जाएगी, 1 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्री बनेंगे। डॉ. संजय निषाद व बेबी रानी मौर्य शनिवार से ही लखनऊ में डटे हैं।
मंत्रिमंडल विस्तार पर निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा,''2022 की जीत के लिए जो चाहिए वो उसे इकट्ठा करें, हमारा गठबंधन है तो मैं उन्हें बधाई दूंगा। भाजपा ने जितनी सीटों का लक्ष्य रखा है, उससे ज़्यादा सीटें निषाद पार्टी जीताएगी|