लखनऊ: में मुख्यमं योगी आदित्यनाथ ने कहा,'जिन्ना का समर्थन करने वाले एक प्रकार से तालिबान का भी समर्थन कर रहे हैं| उन्होंने कहा,''विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है, वो सरदार पटेल का अपमान करना चाहते हैं। राष्ट्र नायक सरदार पटेल एक ओर हैं और राष्ट्र को तोड़ने वाले जिन्ना दूसरी तरफ हैं। वो लोग जिन्ना का समर्थन करते हैं और हम सरदार पटेल का समर्थन करते हैं| जो लोग आज जिन्ना का समर्थन कर रहे वो एक प्रकार से तालिबान का भी समर्थन कर रहे हैं|
लखनऊ में सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,'2014 के पहले आवास योजना का लाभ चेहरा देखकर मिलता था, सत्ताधारी दल के हैं तो मिलेगा। विधायक आपकी जाति का है तो मिलेगा नहीं तो नहीं मिलेगा। आज देश के अंदर 10 करोड़ लोगों को आवास मिल गए हैं|
योगी आदित्यनाथ ने कहा,''आज़ादी के बाद पिछली सरकारों के कालखंड में कभी भी ऐसा कोई कार्य नहीं हुआ जो कहा जा सके कि भारत के गौरव को आगे बढ़ाता हो। जो लोग विभाजन की बात करते हैं वो एक प्रकार से प्रत्यक्ष रूप से तालिबानीकरण को समर्थन देने का कार्य करते हैं|
CM योगी ने कहा,'इतिहास ने अशोक या चंद्रगुप्त मौर्य को महान नहीं बताया बल्कि चंद्रगुप्त मौर्य से हारने वाले सिकंदर को महान बताया, देश के साथ कितना धोखा हुआ है। इतिहासकार इन सब मुद्दों पर मौन हैं, अगर सच्चाई भारतवासियों के मन में आ जाएगी तो समाज और देश खड़ा हो जाएगा|