लखनऊ: लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा को आज जमानत मिल गई। उसे इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बेल दे दी है। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में 3 अक्तूबर 2021 को हुई हिंसा मामले में हाईकोर्ट ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को जमानत दे दी है।
लखीमपुर खीरी हिंसा में आशीष मिश्रा को जमानत के आदेश में, इलाहाबाद HC की लखनऊ बेंच ने यूपी के मुख्य सचिव को "नागरिकों को होने वाली असुविधा से बचने के लिए इस तरह की सभाओं और जुलूसों को विनियमित करने के लिए आवश्यक निर्देश और दिशानिर्देश जारी करने का निर्देश दिया।"
लखीमपुर खीरी मामले में मुख्य आरोपी आशिष मिश्रा के वकील सलिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ,''हमने अभी फैसला नहीं पढ़ा है, ज़मानत अर्ज़ी पर बहस के दौरान हमने कहा, आशीष मिश्रा को झूठा फंसाया गया है,वे मौके पर मौजूद नहीं थे। क़ानूनी औपचारिकता पूरी होते ही 2 दिनों के भीतर वे जेल से बाहर आ सकते हैं|