लखीमपुर: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं| गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा 'टेनी' ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में अपने बेटे आशीष के खिलाफ आरोपों से संबंधित सवाल पूछने वाले पत्रकार को अपशब्द कहे। मंत्री ने वहां मौजूद पत्रकारों की माइक पकड़ी और गाली-गलौज करते हुए उन्हें चोर तक कह दिया|
लखीमपुर खीरी में मदर चाइल्ड केयर सेंटर में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने गए गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी से जब एक पत्रकारों ने तिकुनिया कांड के मुख्य आरोपी उनके बेटे आशीष मिश्र पर हत्या की साजिश संबंधी धाराएं बढ़ाने पर सवाल किया तो वह आपा खो बैठे। उन्होंने पत्रकारों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने पत्रकार पर हाथ भी उठाया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जो वीडियो सामने आई है, उसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने पत्रकार पर हाथ उठाने की भी कोशिश की, लेकिन साथ में खड़े लोगों ने रोक लिया। इसके बाद फिर अजय मिश्रा टेनी ने पत्रकारों को गाली दी।
पत्रकार ने जब उनके बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ नए आरोपों के बारे में पूछा तो मंत्री ने चिल्लाते हुए कहा, "ये बेवकूफी भरे सवाल मत पूछो... दिमाग खराब है क्या ?" इसके बाद उन्होंने मोबाइल बंद करा दिया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मिश्रा एक अन्य रिपोर्टर का माइक छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं|
मंत्री ने कहा, 'जाकर एसआईटी से पूछो, ये तो तुम्हारे मीडिया वाले हैं न, इन्हीं सालों चोरों ने एक निर्दोष आदमी को फंसाया है, शर्म नहीं आती है, कितने सा.... लोग हैं, क्या जानना चाहते हो... एसआईटी से नहीं पूछे..' जो वीडियो सामने आया है, उसमें केंद्रीय गृह राज्य म???त्री अजय मिश्रा टेनी ने पत्रकार पर हाथ उठाने की भी कोशिश की, लेकिन साथ में खड़े लोगों ने रोक लिया। इसके बाद फिर अजय मिश्रा टेनी ने पत्रकारों को गाली दी|
आपको बात दें कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पर हत्या का केस दर्ज हो चुका है, विपक्ष लगातार टेनी के इस्तीफे की मांग कर रहा है। खबरों के मुताबिक इस बीच अजय मिश्रा को दिल्ली तलब किया गया है।