Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

अखिलेश यादव ने मनाया 'खजांची नाथ' का पांचवां जन्मदिन: भाजपा पर बोला हमला, कहा- कानून-व्यवस्था को ध्वस्त कर रही ट्रिपल इंजन की सरकार

  • by: news desk
  • 09 November, 2021
अखिलेश यादव ने मनाया 'खजांची नाथ' का पांचवां जन्मदिन:  भाजपा पर बोला हमला,  कहा- कानून-व्यवस्था को ध्वस्त कर रही ट्रिपल इंजन की सरकार

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा प्रोपगंडा की मास्टर है। एक झूठ ऊपर से बोला जाता है और वही नीचे तक चलता है। उसकी भेदभाव और नफरत की राजनीति से सभी लोग नाराज हैं। हर स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा सरकार में किसानों के धान की लूट हो रही है। बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है, सरकारी संपत्तियां बेची जा रही है। महंगाई बढ़ी है। भाजपा के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है। समाजवादी साइकिल ही अब उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाएगी।



अखिलेश यादव ने कहा,''ट्रिपल इंजन की सरकार कानून-व्यवस्था को ध्वस्त कर रही है। भाजपा सभी संस्थाओं को ध्वस्त करने का काम कर रही है, इसलिए 2022 में बदलाव होकर रहेगा। उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने का काम अगर किसी ने किया है तो वो भाजपा ने किया है|




अखिलेश यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में पैदा हुए कानपुर देहात के खजांची का पांचवां जन्मदिन मनाए जाने के बाद मीडिया से वार्ता कर रहे थे। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोटबंदी के दिन पैदा हुये 'खंजाची' नामक बच्चे का पांचवा जन्मदिन पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को मनाया।पार्टी के प्रदेश दफ्तर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान अखिलेश ने 'खंजाची' का मुंह मीठा कराया और शगुन के तौर पर एक लिफाफा (रुपये) और साइकिल भेंट की। बाद में पार्टी के अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बच्चे को नोट एवं अन्य उपहार भेंट किये। इस मौके पर बच्चे की मां भी उपस्थित थी।



 यादव ने कहा कि कायदे से तो भाजपा को खजांची का जन्मदिन मनाना चाहिए। उन्होंने कहा भाजपा सरकार के गलत फैसलों से अर्थव्यवस्था की हालत खराब हो गई है। लोगों को अपने पैसों के लिए लाठियां खानी पड़ी। अपमानित होना पड़ा। लोगों की जानें चली गई। देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी फैली।



 यादव ने कहा कि नोटबंदी करते समय भाजपा सरकार ने भरोसा दिलाया था कि काला धन आएगा, भ्रष्टाचार खत्म होगा। बीजेपी सरकार बताए कि काला धन लेकर कौन चला गया? भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि नोटबंदी के क्या फायदे हुए? सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी संस्थाओं को नष्ट कर दिया है। भाजपा ने यूपी को बर्बाद कर दिया। साढ़े चार साल में प्रदेश को पीछे धकेल दिया। आज किसान व्यापारी, नौजवान, छात्र आत्महत्या करने पर  विवष है। भाजपा सरकार ने नोटबंदी बड़े लोगों और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने, जनता को परेशान करने और अपनी तानाशाही जताने के लिए किया है।



यादव ने कहा कि इस सरकार के रहते किसानों को न्याय नहीं मिलेगा। आज सुप्रीम कोर्ट ने भी लखीमपुर मामले में एसआईटी की जांच पर सवाल उठाए हैं। भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और लखीमपुर की सरकार ने कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। बीजेपी सरकार अपने लोगों को बचाने और विरोधियों को फंसाने के लिए एसआईटी बनाती है। किसे फंसाना है और किसे बचाना है, जांच की क्या दशा होगी यह एसआईटी नहीं भाजपा तय करती है।



अखिलेश यादव ने कहा कि आज हर वर्ग भाजपा से परेशान है। उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए थे। उत्तर प्रदेश सरकार पर आज किसी को भरोसा नहीं है। मुख्यमंत्री जी को अपना काम बताना चाहिए। यह सरकार अभी तक समाजवादी सरकार के कार्यों का ही उद्घाटन कर रही है। कुशीनगर का एयरपोर्ट समाजवादी सरकार में दिए गए बजट से बना है। समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे समाजवादी सरकार ने शुरू कराया था। मेट्रो भी सपा सरकार में ही चली। 2022 में बदलाव होना तय है। समाजवादी पार्टी पर जनता का भरोसा है। अगली सरकार समाजवादी पार्टी की ही बनना तय है।






आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन