Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

यूपी में व्यापारियों की हत्या हो रही, व्यापार धंधा चौपट हो गया..किसान-नौजवान परेशान है: व्यापारी महाकुम्भ सम्मेलन में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश

  • by: news desk
  • 05 December, 2021
यूपी में व्यापारियों की हत्या हो रही, व्यापार धंधा चौपट हो गया..किसान-नौजवान परेशान है: व्यापारी महाकुम्भ सम्मेलन में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते देश में महंगाई बढ़ी है। किसान-नौजवान परेशान है, व्यापार धंधा चौपट हो गया है, देश में सब कुछ बेचा जा रहा है। इतना दुःख और तकलीफ लोगों को किसी सरकार में नहीं मिली। अब पूरे प्रदेश में बदलाव का माहौल दिख रहा है। व्यापारी का कारोबार में व्यापक जनसम्पर्क होता है, उसने मन बना लिया और ठान लिया तो भाजपा सरकार का अता-पता नहीं चलेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि,''कोविड संकट के दौरान भारत को छोड़कर दुनिया के तमाम देशों ने अपने कारोबारियों की मदद की, इस देश में भाजपा सरकार ने कोई मदद नहीं की,' नतीजा यह हुआ कि कई लोगों ने खुदकुशी कर ली| नोटबंदी जैसे फैसलों ने कारोबारियों को अपना कारोबार बंद करने पर मजबूर कर दिया है|



अखिलेश यादव आज गोमतीनगर लखनऊ स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित ‘व्यापारी महाकुम्भ‘ को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा स्थापित समाजवादी विचारधारा एवं पार्टी के संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए सन् 2022 के विधानसभा चुनावों में अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी व्यापारी समाज ने लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय गर्ग तथा संचालन अभिमन्यु गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री  राजेन्द्र चौधरी, रविदास मेहरोत्रा तथा पवन मनोचा शामिल रहे। अखिलेश यादव को व्यापारी समाज ने महाराजा अग्रसेन की व्यवस्था के अंतर्गत एक ईंट, एक सिक्का भी भेंट किया।



अखिलेश यादव ने व्यापारियों के शानदार आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भाजपा की कुनीतियों की चलते व्यापारियों की जेब खाली हो गई है। भाजपा राज में किसान आंदोलित है, कमाई आधी हो गई है, महंगाई दूनी हो गई है, ऐसे में परिवार कैसे खुशहाल रह सकता है। भाजपा ने नोटबंदी की, कालाधन नहीं आया किन्तु भ्रष्टाचार डबल हो गया है। लॉकडाउन के दौरान कारखाने बंद हो गए हैं। 



 यादव ने कहा' भाजपा व्यापारियों की पार्टी नहीं है, वह होती तो व्यापार खत्म नहीं करते। लॉकडाउन में तमाम उद्योग धंधे बंद हो गए। दुनिया भर में व्यापारियों की मदद हुई, इस देश में भाजपा सरकार ने कोई मदद नहीं की। व्यापार चौपट होने से व्यापारियों ने आत्महत्याएं कर ली। जिनका कारोबार बंद हो गया, दुबारा नहीं शुरू हो पाया।



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने ऐसे फैंसले लिए हैं जिनसे देश का कारोबार खत्म हो गया है। बड़े-बड़े व्यापारियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। आज दुनिया की सबसे बड़ी कम्पनी अमेजान पर कंडे बिक रहे है। अभी डीजल- पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, कपड़े, जूते पर जीएसटी लग गया है। ट्रांसपोर्ट का कारोबार पूरी तरह से ठप्प हो गया है। 



यादव ने कहा कि देश को विश्वगुरू बनाने की बात करते हैं, लेकिन आज गुरु-शिष्य पिट रहे है। यूपी में व्यापारियों की हत्या हो रही है। प्रधानमंत्री जी के क्षेत्र में पुलिस के सामने सोनार की दुकान लूट ली गई। प्रतापगढ़ में व्यापारी की हत्या कर दी गई। पुलिस को हाईटेक बनाया था 100 नं0 यूपी डायल का भाजपा सरकार ने कबाड़ा कर दिया।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''उत्तर प्रदेश में बदलाव का माहौल दिखाई दे रहा है। हम सरकार के कामकाज को देखें तो इतनी तकलीफ किसी पार्टी ने नहीं दी होगी जितनी BJP ने दी है। सुना है कि योगी जी 24 घंटे काम करते हैं, शायद तभी इतनी बेरोज़गारी है|



समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा व्यापारी बड़ी उम्मीदों के साथ अखिलेश यादव की ओर देख रहे हैं। भाजपा की कुनीतियों से परेशान जनता वर्ष 2020 में 11716 व्यापारियों और 6600 किसानों ने आत्महत्या कर ली है। व्यापारियों की दुकानें अयोध्या में गिरा दी गई। भाजपा संवेदनहीन है। व्यापारी राजनीति के क्षितिज पर अखिलेश जी के रूप में एक नया सूर्योदय देखते हैं।  आज के व्यापार महाकुम्भ में सर्वश्री प्रदीप जायसवाल, अजय सूद, केशव बाबू शिवहरे, अंशुल गुप्ता, यासर सिद्दीकी, सोनू कनौजिया, अजीत अग्रवाल, संजय विस्वारी, अपर्णा जैन, शुभम गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रामकिशोर अग्रवाल आदि भी प्रमुखता से उपस्थित रहे। 






आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन