ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में शुक्रवार को तालाब पर नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना महरौनी के अगोरा गांव की है, जहां दो सगे भाइयों सहित तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे से परिवार में मातम का माहौल हो गया। तीनों मृतकों की उम्र दस वर्ष से कम उम्र है।
मृतकों में अगौरा गांव निवासी चंद्र प्रताप सिंह (8) और सूरत सिंह (10) वर्ष पुत्र ऊदल सिंह, अमित (10) वर्ष पुत्र अशोक हैं। सूरज सिंह (10) और चंद्र प्रताप सिंह (8) सगे भाई थे। बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।
एसपी ललितपुर गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि,'अगोरा गांव में 3 बच्चों की तालाब में नहाते समय डूबकर मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है|
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद ललितपुर में तालाब में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।