Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

यूपी में खाद संकट पर बवाल: ललितपुर में मृतक किसानों के परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी , खाद खरीदने के दौरान हुई थी किसानों की मौत

  • by: news desk
  • 29 October, 2021
यूपी में खाद संकट पर बवाल: ललितपुर में मृतक किसानों के परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी , खाद खरीदने के दौरान हुई थी किसानों की मौत

ललितपुर:कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ललितपुर पहुंचकर 4 मृतक किसानों के परिज़नों के साथ मुलाक़ात की। मृतक किसान कृषि उर्वरक खरीदने के लिए लाइनों में इंतज़ार कर रहे थे तब इनकी कथित तौर पर गिरने के बाद मृत्यु हो गई थी। आज सुबह कांग्रेस महासचिव ट्रेन से ललितपुर पहुँची। कांग्रेस ने कहा,''कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी ने ललितपुर में खाद की लाइन में मृत होने वाले किसान के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। कहीं फसल का दाम नहीं मिल रहा, कहीं खाद नहीं मिल रही, किसान त्रस्त हैं। भाजपा सरकार की नीतियां किसान को मौत के मुँह में धकेल रही हैं।




यूपी कांग्रेस का ट्वीट,'' कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने ललितपुर, बुंदेलखंड में पीड़ित किसान परिवारों से मिलकर उनकी पीड़ा साझा की। उप्र सरकार की कुव्यवस्था से उपजी खाद की कमी के चलते लाइन में खड़े-खड़े किसानों की मृत्यु हो गई थी। सभी किसानों ने खेती के लिए भारी- भरकम कर्ज लिए थे और  सरकार की नीतियों के चलते कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे थे। खाद न मिलना, मुआवजा न मिलना और फसल बर्बादी से किसानों की समस्याएं बढ़ती जा रही थीं। 



कहीं फसल का दाम नहीं मिल रहा, कहीं खाद नहीं मिल रही, किसान त्रस्त हैं

कांग्रेस ने कहा,''कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी ने ललितपुर में खाद की लाइन में मृत होने वाले किसान के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। कहीं फसल का दाम नहीं मिल रहा, कहीं खाद नहीं मिल रही, किसान त्रस्त हैं। भाजपा सरकार की नीतियां किसान को मौत के मुँह में धकेल रही हैं।



कांग्रेस ने कहा,''प्रियंका गांधी जी ने खाद की लाइन में भाजपाई अव्यवस्था का शिकार होकर प्राण गंवाने वाले किसानों की बेटी के दर्द को करीब से समझा और संवेदना व्यक्त की। प्रियंका गांधी जी ने किसान परिवारों के कर्ज की अदायगी का वादा किया।



कांग्रेस ने कहा,''प्रियंका गांधी जी पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए। भाजपा सरकार में किसान कर्ज में हैं, फसल बर्बादी पर मुआवजा देने में भी सरकार विफल रही है और अब किसान को खाद मुहैया करवाने में भी सरकार विफल है। पीड़ित किसानों का कर्ज हम चुकाएंगे।




कतारों में हमारे अन्नदाता तोड़ रहे दम

इससे पहले यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा था,'' कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ललितपुर पहुँची। जल्द ही पीड़ित किसान परिवारों से मिलने जाएँगी। ललितपुर समेत पूरे बुन्देलखंड में खाद की भयंकर किल्लत है। कतारों में हमारे अन्नदाता दम तोड़ रहे हैं। ललितपुर समेत पूरे बुन्देलखंड में खाद की भयंकर किल्लत है। कई किसानों की मौत हो चुकी है।



कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी खाद की लाइन में दम तोड़ने वाले किसान के परिजनों से मिलने ललितपुर पहुंची। पूरे बुंदेलखंड के किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं, खाद की लाइन में एक किसान की मृत्यु हुई थी, प्रियंका गांधी जी उनका दुःख बांटने ललितपुर पहुंची है: कांग्रेस



कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ललितपुर पहुंची। ललितपुर में खाद की लाइन में लगे किसान की मृत्यु हुई थी, मृतक किसान के परिजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगी। कांग्रेस सुख-दुख में आपके साथ है, कांग्रेस जनता को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी :कांग्रेस




कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी शुक्रवार सुबह 7.07 बजे सावरमती एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन पर उतरीं। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य जैन सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उनका काफिला पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचा जहां कुछ देर रुकने के बाद मृतक किसानों के परिवार से मिलने के लिए पाली , नया गांव गई।



इससे पहले कांग्रेस महासचिव ने बृहस्पतिवार रात ललितपुर जाते समय लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की। कुलियों ने उन्हें अपनी आजीविका से जुड़ीं समस्याएं बताईं, जिस पर प्रियंका ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बाद में प्रियंका ट्रेन से ललितपुर के लिए रवाना हो गईं। प्रियंका ललितपुर में किसानों से उनकी समस्याओं को समझेंगी।


कांग्रेस ने कहा,'' कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने कल देर रात ललितपुर (उत्तर प्रदेश) जाते समय चारबाग रेलवे स्टेशन पर कुली भाइयों से मिल कर उनकी समस्याओं को जाना। प्रियंका गांधी जी ललितपुर में खाद की लाइन में दम तोड़ने वाले किसान के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करेंगी।



कांग्रेस ने कहा,'कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने ललितपुर जाते समय चारबाग रेलवे स्टेशन पर कुलियों के संवाद किया और उनकी समस्याओं को जाना। कांग्रेस देश के प्रत्येक वर्ग की लड़ाई को लड़ेगी, हम किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।




खाद न मिलने से दुखी किसान ने लगाई फांसी: वहीँ खाद के लिए मची मारामारी के बीच ललितपुर में दो किसानों की मौत हो गई है। एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि खाद न मिलने की वजह से वो हताश था, जिससे उसने ये आत्मघाती कदम उठा लिया। जबकि, प्रशासन ने परिजनों के इस आरोप को नकार दिया। वहीं, खाद के लिए तीन दिन से कतार में लग रहे एक किसान की बीते दिन हालत बिगड़ गई थी और उसकी मौत हो गई। इन दोनों घटनाओं से किसानों में खासा रोष है।






आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन