Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

प्रेमी का खूनी खेल: लखीसराय में छठ घाट से पूजा कर लौट रहे लड़की के परिवार को गोलियां से भूना; 2 भाइयों की मौत...प्रेमिका समेत 4 घायल; दो अरेस्ट

  • by: news desk
  • 20 November, 2023
प्रेमी का खूनी खेल: लखीसराय में छठ घाट से पूजा कर लौट रहे लड़की के परिवार को गोलियां से भूना; 2 भाइयों की मौत...प्रेमिका समेत 4 घायल; दो अरेस्ट

लखीसराय: बिहार के लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ले में सोमवार को एक ही परिवार के दो सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और चार अन्य घायल हैं। घटना उस वक्त घटी जब वे छठ घाट से पूजा कर लौट रहे थे। 3 घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। घायलों में 3 महिला एवं 1 पुरुष शामिल हैं, जिसमें 3 की हालत चिंताजनक है| मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच की जा रही है| पुलिस दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ हीं घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद किया गया है।




कवैया थाना अंतर्गत पंजाबी मोहल्ला में हुई गोलिबारी की घटना में 2 भाइयों की मौत हो गई है| जबकि 4 घायल लोग घायल हो गए| घायलों में दोनों मृतकों की पत्नी, बहन और पिता शामिल हैं|  घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है|



कवैया थानांतर्गत स्थित पंजाबी मुहल्ला वार्ड नंबर 15 निवासी आशीष चौधरी के द्वारा आज सुबह अंधाधुंध फायरिंग किया गया है जिसमे 31 वर्षीय चंदन झा पुत्र  शशि भूषण झा एवं 40 वर्षीय राजनंदन झा पुत्र शशि भूषण झा -दोनों को गोली लगने से मृत्यु हो गई है तथा गंभीर रूप से घायल -60 वर्षीय शशि भूषण झा पुत्र राम उदगार झा; 24 वर्षीय दुर्गा झा पुत्री शशि भूषण झा ; 35 वर्षीय प्रीति देवी पति कुंदन झा और 38 वर्षीय लवली देवी पति राजनंदन झा- (सभी पंजाबी मोहल्ला वार्ड नंबर 15 गली नंबर 7 थाना कवैया जिला लखीसराय ) को इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजा गया था जहाँ चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया।



प्रेम प्रसंग का है मामला...

बताय जा रहा है, पंजाबी मोहल्ला का रहने वाला दुर्गा चौधरी का पुत्र आरोपी आशीष चौधरी (30) का अपने पड़ोसी शशिभूषण झा की बेटी दुर्गा झा से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था|  आशीष चौधरी पुत्री दुर्गा झा को 5 साल पहले भागा कर ले गया था और शादी कर ली थी। लेकिन लड़की के परिवार वालों को  यह रिश्ता पसंद नहीं था।



बाद में शशिभूषण झा ने अपनी बेटी दुर्गा झा से संपर्क कर उन्होंने अपनी बेटी को मना लिया और अपने घर ले आया। इसके साथ ही दोनों के रिश्ते टूट गए। शशिभूषण झा अपनी बेटी को पटना में रखने लगे। लेकिन, आशीष चौधरी किसी भी कीमत पर दुर्गा को हासिल करना चाहता था। वह दुर्गा के साथ अपनी शादी का फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर लड़की और उसके परिवार वालों को मानसिक एवं सामाजिक रूप से लगातार परेशान कर रहा था। इस कारण दोनों पक्ष के बीच बराबर विवाद भी हो रहा था| 



छठ पर्व पर दुर्गा झा अपने घर आयी हुई थी

घटना से चार-पांच दिन पहले आशीष ने लड़की के परिवार वालों को धमकी भी दी थी| दुर्गा झा छठ पर्व के चलते कुछ दिन पहले हीं पटना से लखीसराय आई थी और लड़के से विवाद भी हुआ था। सोमवार की सुबह किऊल नदी घाट से अर्घ्य देकर शशिभूषण झा पूरे परिवार के साथ अपने घर आ रहे थे। इधर, आशीष चौधरी मोहल्ले वाली गली में पहले से घात लगाए हुए था। जैसे ही पूरा परिवार घर वाली गली में प्रवेश किया आशीष चौधरी ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गया।




लखीसराय पुलिस ने बताया कि,''आज सुबह 07.30 बजे से 8.30 बजे के बीच कवैया थाना अंतर्गत स्थित पंजाबी मोहल्ला के निवासी दुर्गा झा के परिवार के साथ गोलीबारी की घटना हुई। इस गोलीबारी में 02 की मृत्यु हो गयी है, जिनका नाम चंदन झा एवं राजनंदन है | अन्य 04 जख्मी हुए हैं, जिनका नाम -लवली देवी ; प्रिती देवी ; दुर्गा कुमारी  एवं शशिभूषण झा है। 





तीन घायलों को  रेफर किया गया पटना

इनमें से तीन जख्मी को पी०एम०सी०एच०, पटना रेफर किया गया है|  एक का ईलाज स्थानीय सदर अस्पताल लखीसराय में चल रहा है। 



आशीष चौधरी ने 5 साल पहले दुर्गा से शादी की थी

गोली मारने की घटना आशीष चौधरी के द्वारा की गई। आशीष चौधरी दुर्गा कुमारी से 4-5 साल पहले शादी किया था, जो कि इस मामले में जख्मी है। जिसका प्रारंभिक ईलाज सदर अस्पताल लखीसराय में हुआ, इसके उपरांत इन्हें पटना रेफर किया गया|



दूसरे लड़के से संबंध के कारण दुर्गा ने आशीष को छोड़ दी थी

दूसरे लड़के से संबंध के कारण दुर्गा ने आशीष को छोड़ दी थी। लड़की कुछ दिन पहले हीं पटना से लखीसराय आई थी और लड़के से विवाद भी हुआ था। इसी विवाद के प्रतिक्रिया में आशीष चौधरी ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है, जिसमें 02 की मृत्यु हुयी है और 04 इलाजरत है। इस मामले में पुलिस के द्वारा दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। घटना में प्रयुक्त 01 हथियार को भी बरामद किया गया है।





लखीसराय एसपी पंकज कुमार ने कहा, "गोली मारने की घटना पीड़ितों के घर के सामने रह रहे आशीष चौधरी नाम के व्यक्ति ने किया। गोली 6 लोगों को लगी है जिसमें 2 लोगों की मृत्यु हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हैं और जिनको यहां से पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है और 1 का यहां पर इलाज चल रहा है। घटना कारण ये है कि आशीष चौधरी का संबंध मृतक पक्ष के लड़की के साथ था और आशीष उनके लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन परिवार वाले तैयार नहीं थे... आगे की जांच जारी है।"



 लखीसराय गोलीकांड की उच्च स्तरीय जांच करवाए सरकार: BJP

लखीसराय में हुए गोलीकांड पर बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "...जब से गठबंधन की सरकार आई है पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट भी गलत आती है और थाना प्रभारी खुलकर अपराधियों के पक्ष में खड़े रहते हैं... सरकार इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाए और जिन पदाधिकारियों के क्षेत्र में इस तरह की घटना हुई, उसे तुरंत वहां से हटाया जाए... बिहार में सत्तापोषित नरसंहार चल रहा है। सत्ता में बैठे लोग खुलकर नरसंहार कर रहे हैं और प्रशासन अपराधियों को बचाने का खेल-खेल रहा है... "





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन