मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

एसएससी भर्ती घोटाला मामला: कोर्ट ने पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को 3 अगस्त तक ED कस्टडी में भेजा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (SSC) भर्ती घोटाला मामला: कोलकाता की विशेष अदालत ने पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अभिनेत्री और मॉडल अर्पिता मुखर्जी को 3 अगस्त तक ईडी (ED) की…

एसएससी भर्ती घोटाला मामला: कोर्ट ने पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को 3 अगस्त तक ED कस्टडी में भेजा
एसएससी भर्ती घोटाला मामला: कोर्ट ने पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को 3 अगस्त तक ED कस्टडी में भेजा | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (SSC) भर्ती घोटाला मामला:  कोलकाता की विशेष अदालत ने पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अभिनेत्री और मॉडल अर्पिता मुखर्जी को 3 अगस्त तक ईडी (ED) की हिरासत में भेज दिया है। साथ ही हर 48 घंटे में मेडिकल चेकअप का आदेश दिया है। पार्थ चटर्जी को एम्स भुवनेश्वर से वापस कोलकाता लाया जाया जाएगा| जांच एजेंसी ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में सौंपने के लिए ईडी की एक विशेष अदालत से सोमवार को अनुरोध किया था|



कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को आज कोलकाता की विशेष अदालत में पेश किया गया था। ईडी ने कोर्ट में कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी वित्तीय पैंतरेबाजी के लिए कम से कम 12 शैल कंपनियां चला रही थीं।  



विशेष अदालत में सुनवाई के दौरान ED ने पश्चिम बंगाल के मंत्री और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की 14 दिनों की हिरासत की मांग की थी।ईडी ने कहा कि पार्थ चटर्जी को भुवनेश्वर जाने के लिए मनाना बहुत मुश्किल था। 



ED ने अदालत के समक्ष पार्थ चटर्जी की AIIMS भुवनेश्वर मेडिकल रिपोर्ट पेश की जिससे पता चलता है कि वो स्वस्थ और स्थिर है। मेडिकल रिपोर्ट में कुछ भी गलत नहीं है। वो सरकारी अस्पताल में रहने के लिए अपने पद का फायदा उठा रहे हैं। वो स्वस्थ हैं और उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है|


पार्थ चटर्जी के वकील ने कहा कि,''पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार करने के लिए उच्च न्यायालय से कोई निर्देश नहीं थे। वे बिना समन के उनके घर गए और 30 घंटे तक पूछताछ करते रहे। उन्हें 22 जुलाई को ED ने हिरासत में लिया था। उनकी हिरासत के 3 दिन पहले ही पूरे हो चुके हैं|



केंद्रीय एजेंसी स्कूल भर्ती घोटाले में कथित वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है| उसने अदालत से मंत्री की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को भी 13 दिनों के लिए हिरासत में सौंपने का अनुरोध किया| 



अर्पिता मुखर्जी गिरफ्तार 


पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अभिनेत्री और मॉडल अर्पिता मुखर्जी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। इससे पहले दक्षिण कोलकाता स्थित उनके घर पर एजेंसी ने कई घंटे तक पूछताछ की। ईडी ने करोड़ों रुपए की नकदी और अन्य कीमती चीजें बरामद की थीं। 



अर्पिता मुखर्जी के घर से मिला 20 करोड़ नकद



अर्पिता के घर से 20 करोड़ मिलने के बाद पार्थ चटर्जी गिरफ्तार



पार्थ चटर्जी को 2 दिन की ED कस्टडी में भेजा गया



बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी को एक दिन की ED कस्टडी में भेजा गया




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।