मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

ईडी की रेड में के बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से मिला 20 करोड़ नकद

कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में उद्योग मंत्री पार्था चटर्जी के करीबी अर्पिता मुखर्जी के यहां से ₹20 करोड़ बरामद किए| इसमें 500 और 2-2 हजार के नोट की गड्डियां बरामद क…

ईडी की रेड में के बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से मिला 20 करोड़ नकद
ईडी की रेड में के बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से मिला 20 करोड़ नकद | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में उद्योग मंत्री पार्था चटर्जी के करीबी अर्पिता मुखर्जी के यहां से ₹20 करोड़ बरामद किए| इसमें 500 और 2-2 हजार के नोट की गड्डियां बरामद की गई हैं| प्रवर्तन निदेशालय पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड में भर्ती घोटाले से जुड़े विभिन्न परिसरों में तलाशी अभियान चला रहा है।



प्रवर्तन निदेशालय ने तलाशी के दौरान अर्पिता मुखर्जी के आवासीय परिसर से करीब 20 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। अर्पिता मुखर्जी पार्थ चटर्जी (पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री) की करीबी सहयोगी हैं।



 ईडी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता और राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी के आवास पर सुबह-सुबह छापेमारी की थी| ईडी के अधिकारियों ने हाउस गार्ड के फोन भी जब्त कर लिए थे| यह छापेमारी पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग भर्ती में अनियमितता घोटाला मामले में हुई| साथ ही ईडी ने शिक्षा राज्य मंत्री परेश अधिकारी के घर पर भी छापेमारी की|



प्रवर्तन निदेशालय के सर्च अभियान के घेरे में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता और राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी, शिक्षा राज्य मंत्री परेश अधिकारी, पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य, मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी, शिक्षा के तत्कालीन एमआईसी के पीएस सुकांत आचार्य, तत्कालीन ओएसडी शिक्षा के एमआईसी पीके बंदोपाध्याय प्रमुख हैं|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।