मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के दूसरे घर से मिला 'नोटों और गहनों' का ढेर: अब तक 15 करोड़ रुपये गिने गए, अभी गिनती जारी

कोलकाता/बेलघरिया टाउन: प्रवर्तन निदेशालय ने तलाशी अभियान में कोलकाता के बेलघरिया टाउन क्लब स्थित पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से भारी मात्रा में रकम बरामद की…

पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के दूसरे घर से मिला 'नोटों और गहनों' का ढेर: अब तक 15 करोड़ रुपये गिने गए, अभी गिनती जारी
पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के दूसरे घर से मिला 'नोटों और गहनों' का ढेर: अब तक 15 करोड़ रुपये गिने गए, अभी गिनती जारी | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता/बेलघरिया टाउन:   प्रवर्तन निदेशालय ने तलाशी अभियान में कोलकाता के बेलघरिया टाउन क्लब स्थित पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से भारी मात्रा में रकम बरामद की है। बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया टाउन क्लब स्थित आवास से 20  करोड़ रुपये नकद औऱ करोड़ों के गहने भी बरामद हुए हैं| अब तक 15 करोड़ रुपये गिने गए हैं, और पैसों की वसूली की उम्मीद है।



सूत्रों के मताबिक, अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया टाउन क्लब स्थित आवास से 20  करोड़ रुपये नकद औऱ करोड़ों के गहने बरामद हुए हैं| अर्पिता का ये दूसरा घर कोलकाता के बेलघरिया टाउन क्लब में है। नोटों की ग‍िनती के आरबीआई से पांच मशीनों मंगाई गईं है। 



अर्पिता मुखर्जी के घर से मिला 20 करोड़ नकद


बुधवार, 27 जुलाई 2022 को ईडी ने बेलघरिया स्थित अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट, कसबा राजडांगा, बारासात की साड़ी दुकान सहित छह ठिकानों पर छापा मारा। अर्पिता के बेलघरिया स्थित फ्लैट पर 15 अधिकारियों की टीम पहुंची। अर्पिता के बेलघरिया हाउसिंग में कुल दो फ्लैट हैं। ईडी कई और दूसरे ठिकानें पर भी छापेमारी कर रही है।


अर्पिता मुखर्जी गिरफ्तार 


इससे पहले 22 जुलाई 2022 को टालीगंज के डायमंड सिटी कंप्लेक्स में छापामारी के दौरान ईडी ने अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से 20-21 करोड़ रुपए से ज्‍यादा नकद बरामद किया था। 


अर्पिता के घर से 20 करोड़ मिलने के बाद पार्थ चटर्जी गिरफ्तार



पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी फिलहाल 3 अगस्त तक ईडी की हिरासत में हैं। पार्थ को गिरफ्तारी के बाद जांच अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उनसे लगातार शिक्षा भर्ती घोटाले को लेकर पूछताछ की जा रही है।



कोर्ट ने पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को 3 अगस्त तक ED कस्टडी में भेजा



कोलकाता की विशेष अदालत ने 22 जुलाई 2022 को पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अभिनेत्री और मॉडल अर्पिता मुखर्जी को 3 अगस्त तक ईडी (ED) की हिरासत में भेज दिया था। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।