मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Birbhum Violence: बीरभूम हिंसा मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का दिया आदेश

कोलकाता: बीरभूम हिंसा मामले की जाँच अब सीबीआई करेगी| कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को बीरभूम के रामपुरहाट हिंसा मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया। रिपोर्ट सात अप्रैल तक देनी है। ममता बनर्जी सरका…

Birbhum Violence: बीरभूम हिंसा मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का दिया आदेश
Birbhum Violence: बीरभूम हिंसा मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का दिया आदेश | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता:  बीरभूम हिंसा मामले की जाँच अब सीबीआई करेगी| कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को  बीरभूम के रामपुरहाट हिंसा मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया। रिपोर्ट सात अप्रैल तक देनी है। ममता बनर्जी सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसी को जांच नहीं सौंपने के अनुरोध को खारिज करते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मामले को सीबीआई को स्थानांतरित करने का आदेश दिया|



कोर्ट का कहना है कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य और घटना के प्रभाव से संकेत मिलता है कि राज्य पुलिस मामले की जांच नहीं कर सकती है| ऐसे में कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा गठित SIT को अपनी जांच बंद करने का आदेश दिया| अब राज्य पुलिस की एसआईटी मामले को सीबीआई को सौंपेगी| सीबीआई जांच की निगरानी हाई कोर्ट करेगा| कोर्ट ने 7 अप्रैल तक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है|



मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति आर. भारद्वाज की खंडपीठ ने कहा कि न्याय के हित में सीबीआई जांच के आदेश दिए जा रहे हैं| बता दें कि पीठ ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया था| इस घटना की सीबीआई या राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा जांच कराने की मांग वाली जनहित याचिकाओं पर भी अदालत ने स्वत: संज्ञान याचिका के साथ सुनवाई की|



गौरतलब है कि बीरभूम जिले के रामपुरहाट कस्बे के पास बोगतुई गांव में मंगलवार को तड़के कुछ घरों में कथित तौर पर आग लगा देने से दो बच्चों सहित आठ लोगों की झुलसकर मौत हो गई थी|  माना जा रहा है कि यह घटना सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के पंचायत अधिकारी की हत्या के प्रतिशोध स्वरूप हुई थी|


https://www.thevirallines.net/kolkata-news-west-bengal-we-will-take-action-without-any-bias-says-mamata-banerjee-on-birbhum-violence


इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार बोगतुई गांव का दौरा किया था| यहां उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया| सीएम ने पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये देने और क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण के लिए दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा भी की| उन्होंने कहा कि घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे|


https://www.thevirallines.net/birbhum-news-west-bengal-cm-mamata-banerjee-hands-over-a-cheque-of-rs-5-lakhs-to-the-kin-of-those-killed-in-birbhum-violence


CM ममता बनर्जी ने कहा,''प्रशासन की तरफ से बड़ी लापरवाही हुई है, TMC नेता की हत्या के बाद पुलिस को अलर्ट होना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जो भी इसके पीछे है उन्हें सख्त सज़ा मिलेगी। मृतक के परिवार को 5 लाख, जिनके घर जले है उन्हें 2 लाख रूपए और घर चलाने के लिए 10 लोगों को नौकरी दी जाएगी|


https://www.thevirallines.net/birbhum-news-west-bengal-rampurhat-massacre-8-killed-in-violence-after-tmc-leaders-murder-in-birbhum-opposition-is-attacking-mamta-govt



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।