कोलकाता: Krishnakumar Kunnath Demise: प.बंगाल BJP सांसद सौमित्र खान ने गायक KK की मृत्यु पर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर ऑडिटोरियम में 3,000 की क्षमता के बजाय 7,000 लोगों को अंदर जाने की अनुमति देने, AC के काम नहीं करने व अस्पताल में KK को भर्ती किए जाने के दौरान TMC नेताओं की उपस्थिति पर जांच की मांग की है।
BJP सांसद सौमित्र खान ने चिट्ठी में कहा है कि,'', कृष्णकुमार कुन्नथ जी (K.K) हमारे कोलकाता के नजरुल मंच में कॉन्सर्ट हेतु आए थे जहाँ उन्हें कार्यक्रम के दौरान भी असहज महसुश करते हुए देखा गया था और कुछ देर बाद हम सब को पता चला की हम सब के प्यारे और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री के एक अनमोल सितारा कृष्णकुमार कुन्नथ जी हमारे विच नहीं रहे।
खान ने कहा कि,''इस घटना के सम्बन्ध में कई सवाल और कई शंका मेरे तथा देश में मेरे जैसे कई लोगों का भी है।
1) नजरुल मंच में जब 3000 लोगों की ही क्षमता थी तब वहां 7000 के आसपास लोग कैसे पहुंचे ?
2) मौका पर कोई पुलिसबल था या नहीं?
3) कॉन्सर्ट के हेतु इवेंट के आर्गेनाइजर, क्या सम्बंधित चौकी में कोई जानकारी दी थी?
4) नजरुल मंच के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के तरफ से क्या रिपोर्ट सबमिट की गई और वो रिपोर्ट कहाँ है ?
5) जब उन्हें पोस्टमार्टम के हेतु हॉस्पिटल ले जाया गया तब वहां तृणमूल कांग्रेस के लोग वहां क्या कर रहे थे, हमारे नेता सुभेंदु अधिकारी जी को भी और अन्य लोगों को हॉस्पिटल में आने से क्यों मना कर दिया था
6) जब ऐसी नहीं चल रही थी तब कार्यकर्म की अनुमति किसने दी थी?
BJP सांसद सौमित्र खान ने कहा कि,' मैं आपसे अनुरोध करना चाहता है की इस विषय में केंद्रीय जांच एजेंसी के द्वारा जाँच किया जाए एवं हमारे कृष्णकुमार कुन्नथ जी को न्याय मिले।
https://www.thevirallines.net/kolkata-news-west-bengal-bjp-mp-soumitra-khan-writes-to-hm-amit-shah-demanding-an-inquiry-into-kk-s-death
बता दें कि, बॉलीवुड सिंगर केके (कृष्ण कुमार कुन्नथ) का मंगलवार रात (31 मई 2022) को कोलकाता में लाइव परफ़ॉर्मेंस के बाद निधन हो गया था। वे 53 साल के थे। केके कोलकाता के नजरूल मंच पर अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे। केके की मौत पर अननैचुरल डेथ का केस दर्ज किया गया थ|
मंगलवार (31 मई 2022) को केके कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के लिए गए थे| कॉन्सर्ट के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे गिर गए| उन्हें तत्काल नजदीक के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया | जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था|