कन्नौज: कानपुर में छापेमारी के बाद इत्र कारोबारी पीयूष जैन के पैतृक आवास पर चल रही डीजीजीआई टीम की छापेमारी चल रही है। पीयूष जैन के कन्नौज के पैतृक आवास पर डीजीजीआई टीम की छापेमारी चौथे दिन भी चल रही है। कन्नौज में करीब 110 करोड़ रुपये कैश और मिला है| अब तक कुल 284 करोड़ रुपये कैश बरामद होने की जानकारी है| इस बीच, कहा जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर सकती है| कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की चोरी के आरोप में रविवार रात गिरफ्तार किया गया था|पीयूष जैन को आज कानपुर की कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बैंक कर्मियों की टीम भी नोट गिनने पहुंची: आज सुबह बैंक कर्मियों की टीम उनके घर पर पहुंची| साथ मे तीन और पैसे गिनने वाली मशीन भी लाई गई। 68 घंटे से चल रही है पीयूष जैन के आवास पर छापेमारी। दीवारों, तहखानों से निकल रहा खजाना। आईटी की टीम परेशान| नोट गिनने के लगाई गयी मशीने.....बोरो में भरे नोट, 50 नए ताले ले जाये पीयूष के आवास। भारी मात्रा में नकदी और आभूषण होने की आशंका आज मिल सकती है अहम जानकारी| आईटी के अधिकारियों ने कहा कि अभी और लगेगा समय मीडिया के लिए कहा कि आप सरकार के लिए कर रहे अच्छा काम|
अब तक 284 करोड़ रुपये नकद बरामद
पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज स्थित घर से 284 करोड़ रुपये नकद बरामद किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) अहमदाबाद ने इत्र व्यवसायी पीयूष जैन के कारखाने और आवास से 110 करोड़ रुपये अधिक नकद बरामद किए है, जो उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के ओडोकेम उद्योग के प्रमोटर हैं।
कानपुर में मिले थे 181 करोड़
इत्र व कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर स्थिति आवास से मिले 181 करोड़ के बाद अब कन्नौज के घर की दीवारें, फर्श, सीलिंग, और तहखाने करोडों रुपये और सोना-चांदी उगल रही हैं। रविवार को तीसरे दिन कन्नौज में महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) और आयकर विभाग की कार्रवाई में करीब 110 करोड़ रुपये नकद और 275 किलो सोना-चांदी मिला है।
अभी मशीनों से नोटों की गिनने का सिलसिला जारी है। रकम और बढ़ेगी। कर चोरी की आशंका में बुधवार को डीजीजीआई की टीमों ने कानपुर में शिखर पान मसाला, गणपति ट्रांसपोर्ट के यहां छापा मारा था। यहां से मिले सुराग के आधार पर गुरुवार को इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर, कन्नौज, गुजरात, मुंबई स्थित घर, फैक्ट्री, ऑफिस, कोल्डस्टोरेज और पेट्रोल पंप पर कार्रवाई शुरू की गई।
कानपुर में मिली रकम की गिनती पूरी होने के बाद डीजीजीआई की टीम पीयूष को हिरासत में लेकर कन्नौज के छिपट्टी मोहल्ला में स्थित घर पहुंची थी। यहां शनिवार को नोटों से भरे आठे बोरे बरामद हुए थे। तीसरे दिन छिपट्टी में पीयूष जैन के पैतृक मकान, पड़ोस में दो अन्य मकानों और गोदामों में छापेमारी हुई। पैतृक मकान की दीवारों, फर्श, सीलिंग और तहखाने से 110 करोड़ कैश, 250 किलो चांदी और 25 किलो सोना मिला।
सबसे बड़ी रकम पीयूष जैन के बेड रूम में प्लाई और रेक्सीन की बनी शोपीस दीवार के अंदर से मिली है। इसके अलावा सीढ़ियों के अंदर बने होल से भी कुछ रुपये मिले। बरामद रुपयों में दो हजार, पांच सौ, सौ और दस-दस के नोट हैं। गुजरात के अहमदाबाद और लखनऊ से आईं दो टीमों ने छानबीन प्रक्रिया की जानकारी ली।
पियूष जैन की गिरफ्तारी
जैन को कर चोरी और फर्जी फर्मों के नाम पर कई चालान बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान जैन ने दावा किया कि उनके घरों से बरामद 284 करोड़ रुपये नकद उनके पूर्वजों द्वारा छोड़े गए 400 किलो सोना बेचने के बाद जमा किए गए पैसे है। अधिकारी के अनुसार, सोना बेचने का कारण पूछने पर व्यापारी ने कहा कि उसे व्यापार में निवेश के लिए नकदी की आवश्यकता थी। डीजीजीआई अधिकारी ने कहा कि पीयूष ने कहा कि वह पिछले कई सालों से छोटे ज्वैलर्स को बैचों में सोना बेच रहा है।
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड(CBIC) के अध्यक्ष विवेक जौहरी ने बताया कि,'' GST इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI) अहमदाबाद ने CGST अधिनियम की धारा 67 के तहत इत्र व्यवसायी पीयूष जैन को गिरफ़्तार किया है। उनके पास से 187 करोड़ रुपए से अधिक की बेहिसाब नकदी, कच्चा और तैयार माल बरामद किया गया| कन्नौज में व्यवसायी पीयूष जैन के आवास पर GST इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI) की छापेमारी जारी है।
250 किलो चांदी और 25 किलो सोना भी बरामद
इस बीच, उसके दावों की सच्चाई की जांच के लिए जांच अधिकारी कन्नौज में उसके पुश्तैनी छिपैती घर की तिजोरियां और दीवारें तोड़ने में लगे हैं। एजेंसियों ने कन्नौज स्थित आवास से 250 किलो चांदी और 25 किलो सोना भी बरामद किया है। आईटी विभाग के सूत्रों ने बताया कि कारोबारी के घर और फैक्ट्री के अंदर 36 लोग हैं, जिनमें जीएसटी इंटेलिजेंस और इनकम टैक्स के अधिकारी भी शामिल हैं। वहां 'चंदन' तेल के नौ ड्रम भी मिले हैं और गत्ते के बक्सों से 2,000 रुपये के नोटों के बंडल बरामद किए गए हैं। कारोबारी के घर से नोट गिनने की मशीन भी मिली है।