Kallakurichi Student Death: 17 जुलाई को कल्लाकुरिची (तमिलनाडु ) में हुई हिंसा और तोड़फोड़ की गहन जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। 12वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत पर प्रदर्शनकारियों ने एक स्कूल में प्रवेश किया, बसों में आग लगाई और स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के चिन्ना सलेम के पास कनियामूर में एक निजी स्कूल की बारहवीं कक्षा की छात्रा के आत्महत्या मामले को लेकर रोष बढ़ता ही जा रहा है। अलग-अलग जगहों पर हो रहे विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने मंगलवार को मरीना बीच पर 200 पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया।
???िजी स्कूल की बारहवीं कक्षा की छात्रा की मौत से संबंधित मामले के दो दिन बाद अपराध शाखा-आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को स्थानांतरित कर दिया गया, जांच एजेंसी के अधिकारियों की एक टीम ने मंगलवार को छात्रा की मौत के मामले की जांच शुरू किया|
रविवार को स्कूल का दौरा करने वाले पुलिस महानिदेशक सी. सिलेंद्र बाबू ने मामले को सीबी-सीआईडी को स्थानांतरित करने का आदेश दिया था।पुलिस सूत्रों ने कहा कि चिन्ना सलेम पुलिस ने अब तक एकत्र किए गए सबूतों के साथ दस्तावेज और केस डायरी फाइलें सीबी-सीआईडी टीम को सौंप दी हैं।
पुलिस अधीक्षक जियाउल हक के नेतृत्व में टीम ने सरकारी कल्लाकुरिची मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया, जहां पीड़िता के शव को 13 जुलाई को छात्रावास के परिसर में मृत पाए जाने के बाद लाया गया था। टीम ने अस्पताल के अधिकारियों से पूछताछ की। पुलिस टीम उस निजी स्कूल का भी दौरा करने की उम्मीद है जहां पिछले रविवार को भारी हिंसा हुई थी।
गौरतलब है कि, 17 वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत के बाद रविवार को एक हजार से ज्यादा लोगों ने छात्रा की मौत पर न्याय की मांग को लेकर स्कूल के सामने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वैन पर पथराव किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। तमिलनाडु पुलिस ने सोमवार को हिंसा के संबंध में कल्लाकुरिची अदालत में कुल 120 आरोपियों को पेश किया था।
SC ने यूपी पुलिस को 20 जुलाई तक मोहम्मद जुबैर के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं करने को कहा
उत्तरी तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के एक निजी आवासीय स्कूल में एक छात्रा की मौत पर हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद सोमवार को बंद रहे सभी निजी नर्सरी, मैट्रिक और सीबीएसई स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। स्कूल बंद करने के आदेश के विरुद्ध जाने पर मंगलवार को मैट्रिक निदेशालय ने 987 निजी स्कूलों को नोटिस भेजा है।
यह भी पढ़ें: 20 जुलाई को शिंदे-फडणवीस सरकार के भविष्य का फैसला
तमिलनाडु प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष केआर नंदकुमार ने कल यानि यानि सोमवार को एलान किया था कि कल्लाकुरिची में कन्यामूर शक्ति मैट्रिकुलेशन स्कूल पर हमले के विरोध में राज्य में मंगलवार को सभी निजी नर्सरी, मैट्रिक और सीबीएसई स्कूल बंद रहेंगे| तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को स्कूल बंद करने के आदेश के विरुद्ध जाने पर मैट्रिक निदेशालय ने 987 निजी स्कूलों को नोटिस भेज दिया|