झज्जर: हरियाणा की झज्जर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की दो वारदातों का खुलासा किया। झज्जर की बहादुरगढ़ पुलिस ने दिल्ली पुलिस के आरोपी एएसआई को गिरफ्तार किया।
झज्जर SP वसीम अकरम ने बताया,'' 33 वर्षीय व्यक्ति का शव 6 अक्टूबर को मिला था। जांच में दिल्ली पुलिस के एक ASI के शामिल होने की बात सामने आई है।
आरोपी ने एक दूसरी घटना को भी अंजाम दिया है। अपनी पहचान छुपाने के लिए इसने सोनीपत के एक निवासी को शराब पीलाकर जलाकर मार दिया|