मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा की वसुंधरा सरकार में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर सचिन पायलट ने अपनी सरकार के खिलाफ किया अनशन का ऐलान, बोले- CM से कार्रवाई करने की अपील की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला

जयपुर: राजस्थान में चुनाव से पहले एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच ठन गई है| रविवार को जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ…

भाजपा की वसुंधरा सरकार में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर सचिन पायलट ने अपनी सरकार के खिलाफ किया अनशन का ऐलान, बोले- CM से कार्रवाई करने की अपील की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला
भाजपा की वसुंधरा सरकार में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर सचिन पायलट ने अपनी सरकार के खिलाफ किया अनशन का ऐलान, बोले- CM से कार्रवाई करने की अपील की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला | फ़ोटो: TVL News

 जयपुर: राजस्थान में चुनाव से पहले एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच ठन गई है| रविवार को  जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ 11 अप्रैल को एक दिन की भूख हड़ताल की घोषणा की. पायलट ने कहा कि ,"उन्होंने गहलोत से पिछली वसुंधरा राजे सरकार पर लगे आरोपों पर कार्रवाई करने की अपील की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला|”


उन्होंने कहा, "हमने वसुंधरा जी की सरकार पर एक साथ उन आरोपों को लगाया। मैंने भी पार्टी की राज्य इकाई के तत्कालीन अध्यक्ष के रूप में कुछ आरोप लगाए। सचिन पायलट ने कहा, "मैं बदले की राजनीति में विश्वास नहीं करता। लेकिन विपक्ष के रूप में हमारी कुछ विश्वसनीयता थी और इसलिए हम सत्ता में आए।”


पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने कहा, "जब हमारी सरकार बनी थी तब भ्रष्टाचार को लेकर हमने मिलकर कई बातें कहीं थी लेकिन अब तक यह काम नहीं हुए हैं। इसे देखते हुए मैं 11 अप्रैल को शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन करेंगे। यह अनशन उन बातों को रखने और उन्हें करने लिए किया जा रहा है जो अब तक हमारी सरकार द्वारा नहीं हुईं|



बताते चलें कि,''यह पहली बार नहीं है जब पायलट ने पिछली भाजपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए अपनी सरकार की निष्क्रियता का मुद्दा उठाया। इस साल जनवरी में उन्होंने इस मुद्दे को उठाया जब उन्होंने पेपर लीक की बार-बार होने वाली घटनाओं पर सरकार से सवाल किया।


पायलट ने कहा,"मुझे लगता है कि हमें बात करनी चाहिए और मैंने लगभग 1.5 साल पहले गहलोत जी को लिखा था कि यह उन आरोपों की जांच करने का समय है जो हमने भाजपा सरकार के खिलाफ लगाए थे। कांग्रेस को लोगों को दिखाना चाहिए कि हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है|''


पायलट ने कहा, "मैंने पहला पत्र 28 मार्च, 2022 को लिखा था। कोई जवाब नहीं मिला। फिर मैंने 2 नवंबर, 2022 को फिर से लिखा। मैंने लिखा कि जनता ने हम पर विश्वास किया और हमें 21 सीटों से 100 सीटों पर पहुंचा दिया।" पायलट ने कहा कि वह राज्य चुनाव से पहले इन भ्रष्टाचार के आरोपों पर कुछ कार्रवाई करना चाहते हैं|



पायलट ने कहा कि, ''जहां केंद्र (मोदी सरकार) कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बनाने के लिए ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर रहा है, वहीं राजस्थान सरकार अपनी एजेंसियों का भी इस्तेमाल नहीं कर रही है|'' पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि यह सार्वजनिक डोमेन में आए। पायलट ने कहा, "जनता और कांग्रेस नेताओं को यह नहीं सोचना चाहिए कि हमारी कथनी और करनी में अंतर है।"





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।