मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Union Budget 2023-24: रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान- वित्त मंत्री

नई दिल्ली: Union Budget 2023-24: बजट में रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपए के पूंजीगत परिव्यय का प्रावधान किया गया है| केन्‍द्रीय वित्‍त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 01 फरवरी, 2023…

Union Budget 2023-24: रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान- वित्त मंत्री
Union Budget 2023-24: रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान- वित्त मंत्री | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: Union Budget 2023-24:  बजट में रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपए के पूंजीगत परिव्यय का प्रावधान किया गया है|  केन्‍द्रीय वित्‍त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 01 फरवरी, 2023 को संसद में केन्‍द्रीय बजट 2023-24 पेश करते हुए कहा कि अवसंरचना में निवेश और उत्‍पादन क्षमता ने वृद्धि और रोजगार में गुणात्‍मक प्रभाव डाला है। महामारी की संकटपूर्ण अवधि के बाद निजी निवेश फिर से बढ़ रहा है।


वित्‍त मंत्री ने बताया कि रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत परिव्‍यय उपलब्‍ध कराया गया है। यह 2013-14 में कुल पूंजीगत परिव्‍यय का लगभग 9 गुना है, जो रेलवे  के लिए अब तक का सबसे अधिक पूंजीगत परिव्‍यय है।



लॉजिस्टिक्‍स और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी

बंदरगाहों, कोयला, इस्‍पात, उर्वरक और खाद्यान्‍न क्षेत्रों के लिए 100 महत्‍वपूर्ण परिवहन अवसंरचना परियोजनाओं की पहचान की गई है। इन्‍हें प्राथमिकता के आधार पर 75,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ पूरा किया जाएगा, इनमें 15,000 करोड़ रुपये निजी क्षेत्र से आएंगे। वित्‍त मंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार के लिए 50 अतिरिक्‍त हवाई अड्डों, हैलीपैड, वाटर एरोड्रोम और उन्‍नत लैंडिंग ग्राउंड को‍ पुनर्विकसित किया जाएगा।


अवसंरचना की सुसंगत मास्‍टर सूची

सीतारमण ने यह भी बताया कि एक विशेषज्ञ समिति अवसंरचना की सुसंग‍त मास्‍टर सूची की समीक्षा करेगी। यह समिति अमृतकाल के लिए उपयुक्‍त वर्गीकरण और वित्‍तीय कार्य योजना की सिफारिश करेगी।          




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।