नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तिरंगे के अपमान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है| राहुल गांधी ने कहा,''कांग्रेस पार्टी गांधी जी के आदर्शों को हर कीमत पर सुरक्षित रखेगी और तिरंगे का अपमान नहीं सहेगी। उन्होंने कहा,“जब चीन हमारी भारत माता पर कब्ज़ा कर रहा है तब भाजपा ‘हर घर चीन का तिरंगा’ अभियान का आयोजन कर रही है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा,'आज़ादी की लड़ाई में RSS-BJP का कोई योगदान नहीं है, ये बात पूरा देश जानता है। RSS ने 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया, ये है इनका देश के प्रति सम्मान और प्रेम।
राहुल गांधी ने कहा,''पॉलिएस्टर के तिरंगे के आयात की अनुमति देकर प्रधानमंत्री ने खादी से जुड़ी अंतर्निहित भावना और गांधी जी की विरासत पर हमला किया है। कांग्रेस पार्टी गांधी जी के आदर्शों को हर कीमत पर सुरक्षित रखेगी और तिरंगे का अपमान नहीं सहेगी।
दरअसल, मोदी सरकार राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम में संशोधन की तैयारी में है, जिसके तहत तिरंगा पॉलिएस्टर का भी बन सकेगा| कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार ने कहा,“हमारे कानून में यह स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि तिरंगा बनाने के लिए सिर्फ खादी का ही उपयोग किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम में संशोधन करने के फैसले को वापस ले सरकार
लेकिन, पीएम मोदी ने कहा है कि अब इसे बनाने के लिए पॉलिस्टर का उपयोग भी किया जा सकता है| हमें ऐसा लगता है कि सुबह जागने के बाद पीएम मोदी और अमित शाह इसी पर विचार करते हैं कि आज देश का क्या बेचना है? ऐसे में बेचते-बेचते जब पूरे देश की संपत्ति बिकने की कगार पर है तो इनकी नजर अब हमारे झंडे पर पड़ गई|
यह भी पढ़ें: भाजपा ने तिरंगे के अपमान के साथ ही देश को भी अपमानित किया : कांग्रेस
अजय कुमार ने कहा,“अब हमारे तिरंगे को बनाने के लिए पॉलिस्टर को इम्पोर्ट किया जाएगा, जो सीधा चीन से आएगी। जैसे 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पूरी तरह चीन से बनकर आई है, अब हमारे तिरंगे के लिए कपड़ा भी चीन से आएगा| कांग्रेस नेता ने कहा,“हमेशा तिरंगे को अपमानित करने वाले लोग, अब खादी उद्योग को भी खत्म करने की साजिश कर रहे हैं। हमारे देश में खादी उद्योग से संबंधित करीब 1.5 करोड़ लोग कार्य कर रहे हैं, जिन पर पीएम मोदी ने सीधा हमला किया है|
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया