Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

राहुल गांधी ने शरद यादव को दी श्रद्धांजलि

  • by: news desk
  • 13 January, 2023
राहुल गांधी ने शरद यादव को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को श्रद्धांजलि दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव का गुरुवार रात गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया| दिल्ली के छतरपुर स्थित आवास पर उनका पार्थिव शरीर रखा गया है|


राहुल गांधी  शरद यादव के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है| राहुल गांधी शरद यादव के परिजनों से भी मिले| शरद यादव की बेटी और कांग्रेस नेता सुभाषिनी शरद यादव राहुल गांधी से गले मिलकर फूट-फूटकर रो रही थी| राहुल गांधी सुभाषिनी को संभालते हुए दिखे|


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि,''मैंने शरद यादव जी से राजनीति के बारे में बहुत कुछ सीखा है, वह आज हमारे बीच नहीं रहें तो काफी दु:ख हो रहा है। उन्होंने कभी अपना सम्मान नहीं खोया क्योंकि राजनीति में सम्मान खोना बहुत आसान होता है|



शरद यादव जी के पार्थिव शरीर को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त की:राहुल गांधी


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ट्वीट किया,'' श्री Rahul Gandhi ने वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव जी की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढाढ़स बंधाया।





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन